प्रिया प्रकाश वारियर का नया वीडियो वायरल
- 26 सेकंड के वीडियो से आई सुर्खियों में
- मलयालम सिनेमा में किया है डेब्यू
- इंस्टाग्राम पर हैं काफी फेमस
नई दिल्ली:
प्रिया प्रकाश वारियर को एक 26 सेकंड के वीडियो ने ‘वायरल गर्ल’ बना दिया था और वे इंटरनेट पर ऐसी छाईं कि उनकी हरेक अदा सुर्खियां लूटती हैं. प्रिया का एक नया वीडियो उनके फैन पेज पर रिलीज हुआ है जिसमें वे अपने एक दोस्त के साथ फिश स्पा लेती नजर आ रही हैं. जैसे ही फिश पांव पर काटना शुरू करती हैं तो उनका दोस्त थोड़ा परेशान नजर आता है और इसी बात पर प्रिया प्रकाश वारियर ठहाके लगाकर हंसती हुई नजर आती हैं. ये वीडियो बहुत ही दिलचस्प है क्योंकि जहां उनके दोस्त को पेन हो रहा है, वहीं वे अपने पांव बड़े ही मजे से पानी में डाले हुए हैं और जमकर हंस रही हैं.
इस एक कमरे के मकान में रहते थे जैकी श्रॉफ, हुआ कुछ यूं कि फिर पहुंच गए वहीं
Quantico 3 के वीडियो में एक्शन से लेकर ग्लैमरस अंदाज में दिखीं प्रियंका चोपड़ा, 26 अप्रैल को होगा लॉन्च
प्रिया प्रकाश वारियर मलयालम फिल्म 'ओरू अदार लव (Oru Adaar Love)' के रिलीज होने से पहले ही पॉपुलर हो चुकी थीं. यह उनकी पहली फिल्म थी. लेकिन 26 सेकंड के एक वीडियो ने उन्हें इंटरनेट की क्वीन बना दिया था. ये 'मनिक्य मलाराया पूवी (Manikya Malaraya Poovi)' सॉन्ग के वीडियो में उनकी आंखों के इशारे ही थे, जिसने पूरे देश को उनका फैन बना दिया था.
Video: NDTV से खास बातचीत: 'बागी' टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी
प्रिया प्रकाश वारियर के फेमस होने की वजह से ही उनके इंस्टाग्राम एकाउंट पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 50 लाख क्रॉस कर चुकी है. मीडिया रिपोंर्टों में कहा जाता है कि वे एक इंस्टाग्राम पोस्ट के आठ लाख रु. तक चार्ज करती हैं. प्रिया प्रकाश वारियर का जन्म त्रिशूर (केरल) में हुआ था. प्रिया त्रिशूर के विमला कॉलेज में बी-कॉम फर्स्ट ईयर की छात्रा हैं. 'ओरू अदार लव' में भी प्रिया ने स्टुडेंट का किरदार निभाया था.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Priya Prakash Varrier, Oru Adaar Love