विज्ञापन
This Article is From Jul 12, 2024

आंख मारकर रातों रात सेंसेशन बनीं प्रिया प्रकाश वारियर का नया वीडियो वायरल, डांसिंग टैलेंट देख फिदा हुए फैन्स

प्रिया प्रकाश वरियर का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर आप भी उनके डांसिंग टैलेंट के फैन हो जाएंगे.

आंख मारकर रातों रात सेंसेशन बनीं प्रिया प्रकाश वारियर का नया वीडियो वायरल, डांसिंग टैलेंट देख फिदा हुए फैन्स
प्रिया प्रकाश वरियर का नया डांस वीडियो देखा आपने?
Social Media
नई दिल्ली:

द विंक गर्ल नाम से मशहूर प्रिया प्रकाश वरियर का एक लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है. कुछ साल पहले एक आंख के इशारे से रातों रात इंटरनेट सेंसेशन बनीं प्रिया ने इस बार एक डांस वीडियो शेयर किया है. प्रिया का एक ये वीडियो 'नादानियां' गाने पर है और ये रील किसी म्यूजिक वीडियो से कम नहीं लग रही. वीडियो में आप देखेंगे कि प्रिया लिफ्ट में होती हैं अचानक एक लड़का एंट्री लेता है और फिर दोनों ड्रीम सीक्वेंस में चले जाते हैं. यहां से शुरू होता है डांस जिसमें प्रिया ने अपना 100 पर्सेंट दिया है और दिख रहा है कि इन दिनों उनका फोकस शायद डांस पर है. खैर हो भी क्यों ना परफेक्ट परफॉर्मर बनने के लिए हर एक कला में हाथ साफ करना जो जरूरी होता है. 

प्रिया प्रकाश वरियर  सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर ही सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. फोटोशूट हों या किसी इवेंट की झलक अगर आप प्रिया के फैन हैं तो उनके पेज पर जाकर देख सकते हैं.

वर्कफ्रंट पर अगर बात की जाए तो प्रिया प्रकाश वरियर ने साल 2018 में फिल्म Thanaha से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. इसके अलावा वो ओरु अदार लव, इश्क नॉट ए लव स्टोरी, 4 ईयर्स, लाइव, कोल्ला, ब्रो, यारियां-2 जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा उनके पास 3 मॉन्की, लव हैकर्स, विष्णु प्रिया है. देखते हैं कि इस बार वो अपने फैन्स को कितना इंंप्रेस कर पाती हैं. अब तो डांस के मामले में भी उन्होंने बाजी मार ली है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priya Prakash Varrier, Priya Prakash Varrier Instagram, Priya Prakash Varrier Images, Priya Prakash Varrier Photos, Priya Prakash Varrier News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com