विज्ञापन
This Article is From Jan 20, 2020

प्रीति जिंटा को डूबता देख, बचाने आया उनका डॉगी, एक्ट्रेस ने ट्विटर पर पोस्ट की पूरी दास्तां...

प्रीति जिंटा (Preity Zinta) के डॉगी ने डूबने से बचाई उनकी जान, तो एक्ट्रेस ने ट्विटर पर फोटो पोस्ट कर सुनाई पूरी दास्तां.

प्रीति जिंटा को डूबता देख, बचाने आया उनका डॉगी, एक्ट्रेस ने ट्विटर पर पोस्ट की पूरी दास्तां...
प्रीति जिंटा (Preity Zinta) के डॉगी ने बचाई उनकी जान
  • प्रीति जिंटा के डॉगी ने बचाई उनकी जान
  • एक्ट्रेस ने ट्विटर पर पोस्ट की फोटो
  • प्रीति जिंटा का ट्वीट हो रहा है वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) यूं तो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती, लेकिन एक्ट्रेस अकसर अपने ट्वीट को लेकर हमेशा सुर्खियों में आ जाती हैं. हाल ही में प्रीति जिंटा (Preity Zinta Twitter) ने अपने डॉगी के साथ एक फोटो पोस्ट किया है और साथ ही इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने ये भी बताया है कि उनके डॉगी ने उनकी डूबने से जान बचाई है. प्रीति जिंटा अपने इस ट्वीट को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. एक्ट्रेस ने ट्वीट करते हुए कहा, "सच्चा प्यार तब होता है जब आपका डॉगी आपको डूबने से बचाने के लिए जकूजी में भी कूद जाता है (कम से कम वो यह सोचता है)." हालांकि जकूजी में कोई डूबता नहीं है लेकिन प्रीति जिंटा के डॉगी का यह उनके लिए प्यार ही थी, जिससे उसे लगा वह उसमें डूब सकती हैं.

'हैकर्स' के जाल में फंसीं प्रिया प्रकाश वारियर! एक्ट्रेस की Photo हुईं वायरल


प्रीति जिंटा (Preity Zinta) ने आगे कहा, "और तब तक भड़का होता है, जब तक आप बाथ टब से बाहर नहीं आ जाते. मेरे बेबी के साथ एक प्यारा लम्हा" प्रीति जिंटा के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही  में अपने ट्विटर हैंडल से एक फोटो शेयर किया था. प्रीति जिंटा का ये फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.

हैकर का दिल तोड़कर बुरी फंसी हिना खान, एक्ट्रेस के Video ने किया फैंस को हैरान

बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) ने फिल्म 'दिल से' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. दिल से में अपने रोल के लिए प्रीति जिंटा को फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था. हिंदी सिनेमा के अलावा प्रीति जिंटा तेलुगू, पंजाबी और इंग्लिश फिल्मों में भी हाथ आजमा चुकी हैं. अपने करियर के दौरान एक्ट्रेस ने सोल्जर, क्या कहना, चोरी-चोरी चुपके चुपके, दिल चाहता है, कोई मिल गया, कल हो ना हो, फर्ज, वीर जारा, सलाम नमस्ते, कभी अलविदा ना कहना और दिल है तुम्हारा जैसी फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Preity Zinta, Dog Saves Preity Zinta Life, Priety Zinta Twittter, Preity Zinta Tweet Viral, Preity Zinta Photo, Preity Zinta Posted Photo With Dog
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com