विज्ञापन
This Article is From Apr 02, 2019

प्रीति जिंटा को IPL में मिली ऐसी खुशी लगीं झूमकर नाचने, खिलाड़ियों संग Video हुआ वायरल

प्रीति जिंटा (Preity Zinta) की आईपीएल (IPL) टीम किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) ने सोमवार को नजदीकी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को 14 रन से हरा दिया.

प्रीति जिंटा को  IPL में मिली ऐसी खुशी लगीं झूमकर नाचने, खिलाड़ियों संग Video हुआ वायरल
किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी सैम करन और प्रीति जिंटा
  • पंजाब किंग्स इलेवन ने जीता मैच
  • प्रीति जिंटा को हुई इतनी खुशी
  • झूमकर नाचने लगी
नई दिल्ली:

प्रीति जिंटा (Preity Zinta) की आईपीएल (IPL) टीम किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) ने सोमवार को नजदीकी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को 14 रन से हरा दिया. इस जीत के हीरो ऑलराउंडर खिलाड़ी सैम करन रहे. मैच जीतने के बाद प्रिति जिंटा काफी खुशी दिखाई दीं. मैच खत्म होने के बाद जब सैम करन से प्रीति जिंटा मिली तो पहले उनके साथ भांगड़ा करने लगीं और फिर गले लगाकर उन्हें शुभकामनाएं दी. किंग्स इलेवन पंजाब ने 12वें सीजन में 4 में से 3 मैचों में जीत हासिल कर ली है. अब टीम प्वाइंट टेबल में चेन्नई सुपर किंग्स के बाद दूसरे पोजिशन पर आ गई है.

अजय देवगन की 'दे दे प्यार दे' के ट्रेलर में दिखे आलोक नाथ तो Twitter पर यूं निकला गुस्सा

प्रीति जिंटा की टीम किंग्स इलेवन पंजाब अभी तक कोई भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत सकी है. टीम की ओनर प्रीति का मिजाज हर साल कुछ ऐसे ही देखने को मिलता है. जब भी आईपीएल शुरू होता है तो प्रीति जिंटा स्टैंड में काफी जोश-खरोश के साथ दिखाई देती हैं. 

आम्रपाली दुबे को बोला 'मोटू' तो भोजपुरी एक्ट्रेस ने गुस्से में यूं दिया जवाब...देखें Video

प्रीति जिंटा (Preity Zinta) आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट (Bhaiaji Superhit)' में सन्नी देओल (Sunny Deol) के अपोजिट नजर आई थीं. इस फिल्म में सनी देओल ने 'डॉन भैयाजी' की भूमिका निभाई थीं सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा और अमीषा पटेल आएंगी भी नजर आई थीं. प्रीति जिंटा अब फिल्मों में उतनी सक्रिय नहीं हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

लेखक के बारे में
img
अल्केश कुशवाहा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Preity Zinta, IPL, Kings XI Punjab, IPL 2019, Preity Zinta Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com