विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2020

प्रकाश राज लॉकडाउन में फार्महाउस पर गुजार रहे हैं समय, शेयर की काजू, केले, आम और कटहल की Photo

प्रकाश राज (Prakash Raj) ने अपनी कुछ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो सबका खूब ध्यान खींच रही है.

प्रकाश राज लॉकडाउन में फार्महाउस पर गुजार रहे हैं समय, शेयर की काजू, केले, आम और कटहल की Photo
प्रकाश राज (Prakash Raj) लॉकडाउन के बीच फार्म में काम करते आए नजर
  • प्रकाश राज लॉकडाउन के बीच फार्म में काम करते आए नजर
  • एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो
  • प्रकाश राज की फोटो हुई वायरल
नई दिल्ली:

कोरोना वायरस (Coronavirus ) के कारण आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड कलाकार भी इन दिनों सेल्फ आइसोलेशन में हैं. आइसोलेशन में रहने के बाद भी बॉलीवुड कलाकार भी लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आ रहे हैं. इस बीच बॉलीवुड के मशहूर एक्टर प्रकाश राज (Prakash Raj) ने अपनी कुछ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो सबका खूब ध्यान खींच रही है. इन फोटो में एक्टर अपने फार्म में काम करते दिखाई दे रहे हैं. इन फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि फार्म में समय बिता रहा हूं. 

प्रकाश राज (Prakash Raj) की इन तस्वीरों में अंगूर, केले, कटहल, आम, नींबू और कई तरह के फल नजर आ रहे हैं, जो कि देखने में काफी अच्छे और ताजे लग रहे हैं. इन्हें साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "खेतों में समय बिता रहा हूं. प्रकृति के साथ बातचीत हो रही है. घर पर रहें, सुरक्षित रहें." बता दें कि बॉलीवुड के मशहूर एक्टर प्रकाश राज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह अकसर समसामयिक मुद्दों पर अपनी राय पेश करते हैं, साथ ही कुछ चीजों को लेकर निशाना भी साधते हैं. 

बता दें कि प्रकाश राज (Prakash Raj) ने कोरोना वायरस को देखते हुए लॉकडाउन के कारण अपने फार्म में दिहाड़ी मजदूरों को रहने की जगह दी. साथ ही उन्होंने अपने साथ कार्यरत लोगों को एडवांस में ही सैलरी भी दी थी. वहीं, कोरोना वायरस की बात करें तो भारत में इससे संक्रमित लोगों की संख्या अब तक 4067 से ज्यादा हो चुकी है. इसके साथ ही वायरस से संक्रमित करीब 109 लोगों की मौत भी हो चुकी है. कोरोना के कहर को देखते हुए ही पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित कर दिया.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prakash Raj, Prakash Raj Photos, Prakash Raj Works In Farm, Prakash Raj Photos Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com