विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2021

सीताराम येचुरी ने अडानी और अंबानी एंड की फोटो शेयर कर लिखा 'यह नरेंद्र मोदी स्टेडियम है' तो प्रकाश राज का यूं आया रिएक्शन

अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) कर दिया गया है. इस पर सीताराम येचुरी (Sitaram Yechury) और प्रकाश राज (Prakash Raj) का रिएक्शन आया है.

सीताराम येचुरी ने अडानी और अंबानी एंड की फोटो शेयर कर लिखा 'यह नरेंद्र मोदी स्टेडियम है' तो प्रकाश राज का यूं आया रिएक्शन
मोटेरा स्टेडियम का नाम बदले जाने पर प्रकाश राज (Prakash Raj) का यूं आया रिएक्शन
नई दिल्ली:

अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) कर दिया गया है. यही नहीं, वहां दो पैवेलियन का नाम रिलायंस एंड (Reliance End) और अडानी एंड (Adani End) रखा गया है. इसे लेकर विपक्षी दल जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. सीपीआई (एम) नेता सीताराम येचुरी (Sitaram Yechury) ने भी इसे लेकर ट्वीट किया है और 'पावरी हो रही है' की तर्ज पर अपनी बात कही है. सीताराम येचुरी के इस ट्वीट पर एक्टर प्रकाश राज (Prakash Raj) का रिएक्शन आया है. 

सीताराम येचुरी (Sitaram Yechury) ने  नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) को लेकर लिखा है, 'यह नरेंद्र मोदी स्टेडियम है, यह इसको दो एंड्स हैं...और यह क्रोनिज की पावरी हो रही है...' प्रकाश राज (Prakash Raj) ने इस पर रिएक्शन देते हुए लिखा है, 'आत्मनिर्भर भारत...बस पूछ रहा हूं.'

बता दें कि इसी मैदान पर भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच खेला जा रहा है. यह स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम तो है ही जहां 1,32,000 लोगों के बैठने की क्षमता है. 2020 में तैयार हुए इस स्टेडियम को बनाने में करीब 750-800 करोड़ रुपये (यानी 110 मिलियन अमेरिकी डॉलर ) का खर्च आया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prakash Raj, Narendra Modi Stadium, Adani End, Ambani End, India Vs England Test, Motera Stadium
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com