मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे आमतौर पर अपनी बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. लेकिन इस बार उनका एक बिल्कुल अलग रूप देखने को मिला. पूनम हाल ही में उत्तर प्रदेश के पवित्र धाम वृंदावन पहुंचीं हुई हैं. जहां उन्होंने राधावल्लभ लाल मंदिर में दर्शन किए और संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में सत्संग में हिस्सा लिया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में पूनम बेहद सादे कपड़ों में नजर आ रही हैं. उनका ये बदला हुआ अंदाज देखकर फैंस भी हैरान हैं और तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें: धुरंधर 2 में 15 एक्टर होंगे खास, 6 तो बने हैं खूंखार विलेन,आखिरी नाम लाएगा सबसे बड़ा ट्विस्ट
बांके बिहारी मंदिर में हुईं इमोशनल
वायरल वीडियो में पूनम पांडे फ्लोरल सूट पहने नजर आ रही हैं. सिर पर आंचल लिए वो मंदिर परिसर में खड़ी हैं और उनकी आंखों से आंसू बहते दिख रहे हैं. एक वीडियो में वो फूट फूटकर रोती नजर आती हैं और बार बार अपने आंसू पोंछती हैं. उनके चेहरे पर होली का रंग भी लगा हुआ है. जिससे साफ है कि वो भक्तिमय माहौल में पूरी तरह डूबी हुई थीं.
एक और झलक में पूनम राधावल्लभ लाल मंदिर के सामने हाथ जोड़कर खड़ी हैं.आंखें नम हैं और चेहरे पर भक्ति के भाव भी साफ झलक रही हैं. कुछ तस्वीरों में वो प्रेमानंद महाराज के आश्रम में भी नजर आ रही हैं.
सादगी भरे अंदाज पर फैन्स का रिएक्शन
वृंदावन की गलियों में घूमते हुए भी पूनम के कई वीडियो सामने आए हैं. एक वीडियो में वो सफेद सूट पहने, माथे पर तिलक लगाए ई रिक्शा में बैठी दिख रही हैं. बिना भारी मेकअप के उनका सादा लुक लोगों का ध्यान खींच रहा है. सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों और वीडियो पर अलग अलग तरह के कमेंट्स आ रहे हैं. कुछ लोग उनके इस आध्यात्मिक रूप की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि भक्ति इंसान को बदल देती है. वहीं कुछ यूजर्स ने तंज भी कसा और उनके पुराने बयानों और हरकतों को याद दिलाया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं