विज्ञापन

29 फिल्मों में काम, 47 की उम्र में निधन, एक्टर पिता का चंदन तस्कर वीरप्पन ने किया था अपहरण, 108 दिन बाद छोड़ा- पता है नाम

भारत के इस मशहूर एक्टर ने 29 फिल्मों में काम किया और 47 की उम्र में इनका निधन हो गया. ये अपनी इंडस्ट्री के सबसे महंगे एक्टर थे और इनके पिता का अपहरण चंदन तस्कर वीरप्पन ने किया था. पता है नाम.

29 फिल्मों में काम, 47 की उम्र में निधन, एक्टर पिता का चंदन तस्कर वीरप्पन ने किया था अपहरण, 108 दिन बाद छोड़ा- पता है नाम
साउथ के इस जाने-माने एक्टर के पिता का हो गया था अपहरण
नई दिल्ली:

बड़े पर्दे पर गरीबों की मदद करने वाले कई अभिनेता मसीहा बनकर छा गए, लेकिन दक्षिण भारत के एक ऐसे सुपरस्टार थे, जिन्होंने असल जिंदगी से लेकर अपनी मृत्यु के बाद भी चार लोगों को दुनिया को देखने की शक्ति दी. हम बात कर रहे हैं सुपरस्टार पुनीत राजकुमार की. अभिनेता की 17 मार्च को 51वीं जयंती है. चेन्नई में जन्मे अभिनेता को एक्टिंग विरासत में मिली थी. उनके पिता दक्षिण भारत के जाने-माने अभिनेता थे और मां ने भी कई फिल्मों का निर्माण किया था. उन्होंने छोटी उम्र में ही सिनेमा में कदम रख अपने टैलेंट से सबको हैरान कर दिया. जहां सालों-साल मेहनत के बाद भी किसी अभिनेता के लिए अवॉर्ड पाना मुश्किल होता है, वहीं राजकुमार ने बाल कलाकार के रूप में ही कई अवॉर्ड अपने नाम कर लिए थे. पुनीत ने साल 1980 से पर्दे पर बाल कलाकार के तौर पर डेब्यू किया.

Latest and Breaking News on NDTV

उन्हें सबसे पहले 'वसंत गीता' में देखा गया, जिसके बाद उन्होंने 'भाग्यवंता', 'चालीसुवा मोदागालु', 'एराडु नक्षत्रगालु', और 'बेट्टादा हूवु' में अपने अभिनय से सबका दिल जीत लिया. इतना ही नहीं, अभिनेता को 'बेट्टादा हूवु' में रामू की भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था, और फिल्म 'चालीसुवा मोदागालु' के लिए भी उन्हें कर्नाटक राज्य बाल कलाकार पुरस्कार मिला था.

पिता का हुआ था अपहरण

पुनीत राजकुमार के पिता डॉ. राजकुमार को वीरप्पन ने 30 जुलाई 2000 को गजनौर के फार्महाउस से किडनैप कर लिया था. 108 दिन तक अपने पास रखने के बाद 15 नवंबर 2000 को उन्होंने राजकुमार को बिना कोई नुकसान पहुंचाए रिहा कर दिया था. 

सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर थे पुनीत

पुनीत राजकुमार की गिनती इन मेगास्टार में होती है, जिन्होंने न सिर्फ कन्नड़ बल्कि तमिल और तेलुगू भाषाओं में भी काम किया. उन्होंने मुख्य अभिनेता के तौर पर 29 फिल्मों में काम किया था, जिनमें 'अप्पू', 'वीरा कन्नडिगा', और 'अभि' सबसे सफल फिल्मों में शामिल थीं. इन फिल्मों में अभिनेता ने सबसे ज्यादा फीस लेने का भी रिकॉर्ड बनाया.

Latest and Breaking News on NDTV

खास बात यह भी है कि अभिनेता की मां ने उनके करियर को ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए कई फिल्मों की कहानियों का लेखन और निर्माण भी किया. पुनीत राजकुमार की मां पार्वतीम्मा ने 'अप्पू', 'जैकी', 'अन्ना बॉन्ड', और 'अरसु' जैसी फिल्मों का निर्माण किया था, जो राजकुमार के करियर की सफल फिल्में रही. हालांकि 47 साल की उम्र में अभिनेता ने दुनिया को अलविदा कह दिया.

47 की उम्र में हार्ट अटैक से हुई मौत

फिट अभिनेता होने के बाद भी उनका निधन हृदयघात की वजह से हुआ. उनके पिता डॉ. राजकुमार का निधन भी हृदयघात की वजह से हुआ था. अभिनेता के पिता ने साल 1994 में ही पूरे परिवार के नेत्र दान करने का फैसला लिया था. जब पुनीत राजकुमार का निधन हुआ था, तब 6 घंटों के भीतर उनकी आंखों के कॉर्निया को विभाजित कर चार लोगों को नेत्रदान किया गया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Puneeth Rajkumar, Entertainment News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com