विज्ञापन

धुरंधर 2 में 15 एक्टर होंगे खास, 6 तो बने हैं खूंखार विलेन,आखिरी नाम लाएगा सबसे बड़ा ट्विस्ट

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 में इस बार मुकाबला एक नहीं, बल्कि छह खतरनाक विलेन से होने वाला है. डायरी में सामने आए नामों ने कहानी को और एक्साइटिंग बना दिया है. मेजर इकबाल से लेकर ‘बड़े साब’ तक से रणवीर की सीधी टक्कर होगी.

धुरंधर 2 में 15 एक्टर होंगे खास, 6 तो बने हैं खूंखार विलेन,आखिरी नाम लाएगा सबसे बड़ा ट्विस्ट
धुरंधर 2 में इन 6 खूंखार विलेन्स से होगा रणवीर सिंह का सामना
नई दिल्ली:

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. पहले पार्ट में रहमान डकैत के खात्मे के बाद कहानी ने ऐसा मोड़ लिया कि फैंस सीक्वल का इंतजार करने लगे. फिल्म के आखिर में दिखाई गई डायरी ने कई नए नामों से पर्दा उठाया. जिससे साफ है कि अगला भाग और भी ज्यादा एक्शन और थ्रिल से भरा होगा. इस बार मामला सिर्फ बदले का नहीं. बल्कि एक बड़े नेटवर्क को खत्म करने का दिख रहा है. ये अंदाजा भी लगाया जा रहा है कि सीक्वेल में रणवीर सिंह छह अलग अलग विलेन से टकराएंगे.

ये भी पढ़ें: ‘धुरंधर घटिया फिल्म है…', आदित्य धर की फिल्म पर बरसे हॉट मेल के को-फाउंडर सबीर भाटिया

अर्जुन रामपाल: मेजर इकबाल का खतरनाक दिमाग
डायरी में सबसे ऊपर मेजर इकबाल का नाम सामने आता है. फिल्म में उसे बड़ी आतंकी साजिशों का मास्टरमाइंड बताया गया है. माना जा रहा है कि सीक्वल में रणवीर सिंह का किरदार सीधे इसी दुश्मन से टकराएगा. अर्जुन रामपाल का स्क्रीन प्रेजेंस इस रोल को और दमदार बना सकता है.

अंकित सागर: जावेद खनानी का खेल
पहले भाग में जावेद खनानी हवाला नेटवर्क और नकली नोट रैकेट से जुड़ा दिखाया गया था. धुरंधर 2 में कहानी उसकी जड़ों को उखाड़ने पर फोकस कर सकती है. अंकित सागर का किरदार इस बार ज्यादा परतों में खुलता नजर आ सकता है.

फैज खान: साजिद मीर की रणनीति
साजिद मीर को बड़ी साजिशों का रणनीतिक प्लानर बताया गया है. ऐसे में सीक्वल में उसका रोल सिर्फ पर्दे के पीछे का नहीं. बल्कि सीधे टकराव वाला हो सकता है. रणवीर और उसके बीच दिमागी जंग देखने को मिल सकती है.

संजय मेहता: अब्दुल भुट्टावी का चेहरा
अब्दुल भुट्टावी को पहले भाग में एक बड़े संगठन के लीडर के तौर पर दिखाया गया था. दूसरे पार्ट में रणवीर सिंह का मिशन उसे बेनकाब करना हो सकता है. ये ट्रैक कहानी को और गंभीर बना सकता है.

विनोद थरानी: आजम चीमा का नेटवर्क
आजम चीमा को इंटेलिजेंस और ट्रेनिंग नेटवर्क संभालने वाले किरदार के रूप में दिखाया गया था. संभावना है कि सीक्वल में उसकी भूमिका और बड़ी दिखाई जाए. ये किरदार पर्दे के पीछे रहकर बड़े खेल को अंजाम देता नजर आ सकता है.

इमरान हाशमी (रिपोर्ट्स के मुताबिक): कौन है बड़े साब?
सबसे ज्यादा सस्पेंस बड़े साब को लेकर है. पहले पार्ट में उनका चेहरा सामने नहीं आया, लेकिन नाम चर्चा में रहा. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस किरदार में इमरान हाशमी नजर आ सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो ये फिल्म का सबसे बड़ा ट्विस्ट साबित हो सकता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com