विज्ञापन

साल 2025 की सबसे दमदार एक्शन मूवी, ऑस्कर 2026 में जीते 6 अवॉर्ड, मेकर्स को कराया 925 करोड़ रुपये का नुकसान

इसे साल 2025 की सबसे धांसू एक्शन फिल्म कहा गया. ऑस्कर 2026 में इसने छह अवॉर्ड जीत कर बनाया रिकॉर्ड, लेकिन मेकर्स को करवा चुकी है 935 करोड़ का नुकसान.

साल 2025 की सबसे दमदार एक्शन मूवी, ऑस्कर 2026 में जीते 6 अवॉर्ड, मेकर्स को कराया 925 करोड़ रुपये का नुकसान
2025 की धांसू एक्शन मूवी, बॉक्स ऑफिस पर रही थी पस्त
नई दिल्ली:

साल 2025 की सबसे चर्चित और बड़े पैमाने पर बनी एक्शन फिल्मों में शामिल 'वन बैटल आफ्टर अनदर' ने भले ही दुनियाभर में समीक्षकों और अवॉर्ड समारोहों में धूम मचा दी हो, लेकिन बॉक्स ऑफिस के मोर्चे पर यह फिल्म मेकर्स के लिए भारी घाटे का सौदा साबित हुई. दिलचस्प बात यह है कि ऑस्कर 2026 में इस फिल्म ने 6 अवॉर्ड अपने नाम किए, फिर भी इसकी कमाई इतनी कमजोर रही कि निर्माताओं को करीब 925 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा. ऑस्कर पुरस्कारों में ये फिल्म 13 कैटेगरी में नॉमिनेट हुई थी.

यह भी पढ़ें: 70 के दशक का पॉपुलर विलेन, जिन्हें अमिताभ बच्चन भी कहते थे सर, बेटा बन गया बॉलीवुड का टॉप डायरेक्टर, हर फिल्म होती है हिट

बड़े बजट और दमदार स्टारकास्ट के साथ आई थी फिल्म

'वन बैटल आफ्टर अनदर' को 2025 की सबसे महत्वाकांक्षी एक्शन फिल्मों में गिना जा रहा था. फिल्म को बड़े पैमाने पर बनाया गया था और इसका बजट करीब 200 मिलियन डॉलर (करीब 1847 करोड़ रुपये) बताया गया. फिल्म में हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस, बड़े स्तर का प्रोडक्शन और दमदार सिनेमैटोग्राफी देखने को मिली. फिल्म की कहानी युद्ध और व्यक्तिगत संघर्षों की पृष्ठभूमि पर आधारित है.

Latest and Breaking News on NDTV

वन बैटल ऑफ्टर अनदर में लियोनार्डो डीकैप्रियो

ऑस्कर 2026 में 6 अवॉर्ड जीतकर रचा इतिहास

जहां बॉक्स ऑफिस पर फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी, वहीं अवॉर्ड सीजन में इसने कमाल कर दिया. ऑस्कर 2026 में 'वन बैटल आफ्टर अनदर' ने कुल 6 अवॉर्ड जीते, जिनमें तकनीकी कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन शामिल रहा. 'वन बैटल आफ्टर अनदर' ने जिन कैटेगरी में जीत हासिल की, उनमें शामिल हैं:
1. बेस्ट पिक्चर
2. बेस्ट डायरेक्टर (पॉल थॉमस एंडरसन)
3. बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (शॉन पेन)
4. बेस्ट एडैप्टेड स्क्रीनप्ले (पॉल थॉमस एंडरसन)
5. बेस्ट फिल्म एडिटिंग
6. बेस्ट कास्टिंग (ये पुरस्कार इसी साल शुरू हुआ है)

बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई फ्लॉप?

इतनी तारीफ और अवॉर्ड्स के बावजूद फिल्म की कमाई उम्मीद से काफी कम रही. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 209 मिलियन डॉलर (1930 करोड़ रुपये) के आसपास का कलेक्शन किया. इतना भारी बजट होने की वजह से यह रकम लागत निकालने के लिए काफी नहीं थी. इसे फायदे में आने के लिए लगभग 300 करोड़ रुपये का कलेक्शन करना था. लेकिन ऐसा नहीं हो सका और फिल्म को लगभग 100 मिलियन का नुक्सान हुआ.

ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक फिल्म की कहानी आम दर्शकों के लिए थोड़ी जटिल थी और इसकी लंबाई भी ज्यादा थी. इसके अलावा उसी समय कई बड़ी फ्रेंचाइजी फिल्मों की रिलीज ने भी इसकी कमाई पर असर डाला. ये उन दुर्लभ फिल्मों में शामिल हो गई है, जो क्रिटिकल सफलता और अवॉर्ड्स तो जीतती हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती हैं. फिल्म की तकनीकी गुणवत्ता और निर्देशन की खूब सराहना हुई, लेकिन दर्शकों की बड़ी संख्या इसे सिनेमाघरों तक नहीं खींच पाई.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com