विज्ञापन

रणदीप हुड्डा की Inspector Avinash 2 पर पुलिसवालों का जबरदस्त रिएक्शन, डायरेक्टर को आने लगे कॉल

‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ देखने के बाद पुलिसवाले लगातार डायरेक्टर नीरज पाठक को फोन कर रहे हैं. कोई उन्हें गले लगाकर शुक्रिया कह रहा है, तो कोई चाहता है कि उसकी कहानी भी पर्दे पर दिखाई जाए. आखिर इस सीरीज में ऐसा क्या है,जिसने पुलिसवालों को इमोशनल कर दिया?

रणदीप हुड्डा की Inspector Avinash 2 पर पुलिसवालों का जबरदस्त रिएक्शन, डायरेक्टर को आने लगे कॉल
Exclusive: पुलिसवालों को इतनी पसंद आई रणदीप हुड्डा की वेब सीरीज

जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2' लगातार नंबर वन पर ट्रेंड हो रही है. इस वेब सीरीज के लिए रणदीप हुड्डा और दूसरे एक्टर्स की तारीफ भी जमकर हो रही है. लेकिन सबसे ज्यादा फोन आ रहे हैं वेब सीरीज के डायरेक्टर नीरज पाठक के बाद. ये फोन कोई आम दर्शकों के नहीं, बल्कि पुलिस वालों के हैं. जो नीरज पाठक को बार बार फोन करके एक ही बात कह रहे हैं. एनडीटीवी से खास बातचीत में नीरज पाठक ने बताई पुलिस वालों के फोन की वजह. जो आपको इमोशनल कर सकती है.

ये भी पढ़ें: गदर 2 में विलेन बन इस एक्टर की चमक गई किस्मत, अब मिला महाभारत में भीष्म पितामह का रोल

पुलिसवाले क्यों कर रहे हैं फोन?

नीरज पांडे ने बातचीत में बताया कि ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2' देखने के बाद कई पुलिस अधिकारी और जवान उनसे संपर्क कर रहे हैं. उनका कहना है कि सीरीज में पुलिस का सिर्फ एक्शन वाला चेहरा नहीं दिखाया गया, बल्कि उसका ह्यूमन साइड भी सामने आया है. उन्होंने कहा, ‘जब मैं कोई किरदार लिखता हूं तो कोशिश करता हूं कि सिर्फ एक इंसान पर फोकस न रहे. इसलिए अविनाश को ही नहीं, पूरी टीम को जगह दी गई है. हर किरदार को पूरा फुटेज दिया है और उनकी फैमिली तक दिखाई है.'

यही वजह है कि पुलिस वाले उन्हें बार बार फोन कर शुक्रिया कह रहे हैं. पुलिस वालों का कहना है कि सीरीज में ये भी दिखाया गया है कि सिस्टम के अंदर रहकर उन्हें किन मुश्किलों से लड़ना पड़ता है. उनकी परेशानियां भी दिखाई गई हैं. यही वजह है कि वो लोग इस कहानी से खुद को जोड़ पा रहे हैं.

छह बायोपिक हाथ में

नीरज पाठक ने बताया कि वो जब भी किसी पुलिस वाले से मिलते हैं. वो उन्हें गले लगा लेते हैं. उन्हें धन्यवाद देते हैं. इसका असर ये भी हुआ है कि और भी कई पुलिस वाले हैं जो चाहते हैं की नीरज पाठक दूसरे पुलिसवालों पर भी फिल्म या वेब सीरीज बनाए. उन्होंने बताया कि छह पुलिस वालों की बायोपिक अभी उनके हाथ में है. जिस पर वो काम कर सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Inspector Avinash 2, Randeep Hooda, Neeraj Pathak, Web Series Inspector Avinash 2, Actor Randeep Hooda
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com