विज्ञापन
This Article is From May 27, 2019

PM Narendra Modi Box Office Collection Day 3: विवेक ओबेरॉय की फिल्म ने तीसरे दिन की धाकड़ कमाई, कमाए इतने करोड़

PM Narendra Modi Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर  विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) की फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)' ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को भी धाकड़ कमाई कर डाली है.

PM Narendra Modi Box Office Collection Day 3: विवेक ओबेरॉय की फिल्म ने तीसरे दिन की धाकड़ कमाई, कमाए इतने करोड़
PM Narendra Modi Box Office Collection Day 3: विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) की फिल्म की शानदार कमाई
  • 'पीएम नरेंद्र मोदी' की शानदार कमाई
  • अब तक कमा डाले इतने करोड़
  • विवेक ओबेरॉय की शानदार एक्टिंग
नई दिल्ली:

PM Narendra Modi Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड एक्टर  विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) की फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)' ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को भी धाकड़ कमाई कर डाली है. फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' ने शुक्रवार को 2.88 करोड़ और शनिवार को 3.76 करोड़ रुपये की कमाई की थी. तरण आदर्श ने  विवेक ओबेरॉय  (Vivek Oberoi)  की फिल्म की कमाई को लेकर जानकारी दी थी. फिल्म ने रविवार को 4 करोड़ से ऊपर की कमाई कर डाली होगी. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है. हालांकि फिल्म अनुमान के मुताबिक, बंपर ओपनिंग लेने में सफल नहीं रही थी, लेकिन अब फिल्म की कमाई का ग्राफ बढ़ रहा है और उम्मीद लगाई जा रही है कि  पीएम मोदी (PM Narendra Modi) के प्रति दीवानगी लोगों को सिनेमा घरों तक लाने में सफल रहेगी.

Bhojpuri Cinema: बीजेपी की बंपर जीत पर भोजपुरी स्टार ने बनाया गाना, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 'बन गइल मोदी सरकार'

बता दें कि फिल्म (PM Narendra Modi)की रिलीज को लेकर कई राजनीतिक दलों ने विरोध जताया था. विपक्ष का आरोप था कि फिल्म के जरिए पीएम मोदी (PM Modi) का प्रचार किया जा रहा है. जोकि नियमों के खिलाफ है. विपक्षी दलों की अपील के बाद फिल्म की रिलीज को चुनावी नतीजों के अगले दिन शिफ्ट कर दिया गया था. विवेक ओबरॉय (Vivek Oberoi) के लिए पिछले कुछ साल अच्छे नहीं रहे थे उन्हें उम्मीद थी कि पीएम मोदी के जीवन पर फिल्म बनाकर वह अच्छे दिन लाने में कामयाब रहेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. फिल्म समीक्षकों का भी मानना है कि विवेक ओबरॉय  इस फिल्म में और बेहतर कर सकते थे. जोकि वो करने में कामयाब नहीं रहे.  

कटरीना कैफ ने सलमान खान से पूछा, मुझसे शादी कब करोगे, Video हुआ वायरल

इस फिल्म के चलते विवेक ओबरॉय (Vivek Oberoi) कई बार राजनीतिक दलों के निशाने पर भी आ गए. फिल्म रिलीज से दो दिन पहले विवेक ओबरॉय (Vivek Oberoi) को जान से मारने की धमकी मिली थी. जिसके बाद विवेक को मुंबई पुलिस की तरफ से सुरक्षा भी मुहैया कराई गई. बता दें कि इस फिल्म को ओमंग कुमार (Omang Kumar) ने निर्देशित किया है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi Box Office Collection Day 3, Vivek Oberoi, PM Narendra Modi Box Office Collection, Election Result 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com