विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2022

सोशल मीडिया पर छाई कैटरीना कैफ और गौरी खान की तस्वीर, जल्द साथ में काम करती आएंगी नजर 

किंग खान यानी कि शाहरुख खान टीवी स्क्रीन के साथ ही सोशल मीडिया पर भी छाए रहते हैं. वे ही नहीं उनकी पत्नी गौरी खान और उनके बच्चे सुहाना खान और आर्यन भी सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहते हैं.

सोशल मीडिया पर छाई कैटरीना कैफ और गौरी खान की तस्वीर, जल्द साथ में काम करती आएंगी नजर 
गौरी कैटरीना की वायरल हुई तस्वीर
नई दिल्ली:

किंग खान यानी कि शाहरुख खान टीवी स्क्रीन के साथ ही सोशल मीडिया पर भी छाए रहते हैं. वे ही नहीं उनकी पत्नी गौरी खान और उनके बच्चे सुहाना खान और आर्यन भी सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहते हैं. वहीं गौरी खान अपने इंस्टा पोस्ट को लेकर आए दिनों लाइमलाइट में आ जाती हैं. वहीं हाल ही में जानी मानी इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान ने कैटरीना कैफ के साथ एक तस्वीर साझा की है जो सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है. 

हाल ही में गौरी खान ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कैटरीना कैफ के साथ एक तस्वीर साझा ही है. इस तस्वीर में दोनों ही प्रोफेशनल लुक में दिखाई दे रही हैं। जहां गौरी खान ब्लू कलर के वनपीस ड्रेस में दिखाई दे रही हैं. तो वहीं कैटरीना कैफ फ्लोरल मिडी में दिखाई दे रही हैं. दोनों का लुक काफी खूबसूरत है. वहीं सोर्स की माने तो दोनों एक ही प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं. 

गौरी के बारे में बताएं तो गौरी खान जानी मानी डिजाइनर हैं वे कई बड़े सितारें के घर डिजाइन कर चुकी हैं. हाल ही में उन्होंने रणबीर कपूर का घर डिजाइन किया था. वहीं कैटरीना के बारे में बात करें तो कैटरीना कैफ को जल्द ही टाइगर 3 में देखा जाएगा. फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है.


पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gauri Khan, Katrina Kaif, Viral Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com