विज्ञापन

बिजनेस में भी हिट हुईं कैटरीना कैफ, 2019 में शुरू किया ब्यूटी ब्रांड, अब कमाई पहुंची 300 करोड़ के पार

कैटरीना कैफ सिर्फ स्क्रीन पर ही नहीं, बल्कि बिजनेस की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बना रही हैं. उनका खुद का मेकअप ब्रांड 'के ब्यूटी (Kay Beauty)' अब 300 करोड़ रुपये की कमाई के आंकड़े को पार कर चुका है.

बिजनेस में भी हिट हुईं कैटरीना कैफ, 2019 में शुरू किया ब्यूटी ब्रांड, अब कमाई पहुंची 300 करोड़ के पार
बिजनेस में भी हिट हुईं कैटरीना कैफ, 2019 में शुरू किया ब्यूटी ब्रांड
NDTV

मशहूर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ सिर्फ स्क्रीन पर ही नहीं, बल्कि बिजनेस की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बना रही हैं. उनका खुद का मेकअप ब्रांड 'के ब्यूटी (Kay Beauty)' अब 300 करोड़ रुपये की कमाई के आंकड़े को पार कर चुका है. एक्ट्रेस की यह कामयाबी उन कई कलाकारों को टक्कर देने वाली है जो अपने बिजनेस वेंचर चला रहे हैं. उनके मेकअप ब्रांड की डिमांड ना सिर्फ भारत में बल्कि कई अन्य देशों में बढ़ती जा रही है. 

कैटरीना कैफ की बिजनेस में कमाई

अंग्रेजी वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, 'के ब्यूटी' का कारोबार साल 2025 में 240 करोड़ से बढ़कर 2026 में 350 करोड़ रुपये हो गया. यानी करीब 46 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. ब्रांड अब सिर्फ भारत में नहीं, यूके में भी उपलब्ध है और मिडिल ईस्ट में विस्तार कर रहा है. 

ये Video भी देखें: Mahakumbh 2025: Katrina Kaif ने Prayagraj में डुबकी लगाने के बाद ऐसा क्यों कहा | Khabron Ki Khabar

कैटरीना कैफ ने साल 2019 में ब्यूटी ब्रांड नायका की सीईओ फाल्गुनी नायर के साथ मिलकर ‘के ब्यूटी' लॉन्च किया था. यह भारत का पहला सेलिब्रिटी ओन्ड मेकअप ब्रांड माना जाता है. ब्रांड की टैगलाइन- ‘It's Kay to be You' है. कैटरीना खुद मेकअप की शौकीन रही हैं. उन्होंने कई गानों में अपना मेकअप खुद किया था. उसी जुनून को उन्होंने बिजनेस में बदल दिया.

के ब्यूटी की कीमत बेहद किफायती

'के ब्यूटी' के प्रोडक्ट्स जैसे काजल, ब्लश, लिप ऑयल, फाउंडेशन और आईशैडो लॉन्च के कुछ ही समय बाद लोगों की पसंद बन गए. ब्रांड की सबसे बड़ी ताकत इसकी किफायती कीमत है. जहां कई सेलिब्रिटी ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स दो-तीन हजार रुपये से शुरू होते हैं, वहीं के ब्यूटी के आइटम 500 रुपये से कम में उपलब्ध हैं. इससे आम लोग भी आसानी से इन्हें खरीद पा रहे हैं.

कैटरीना कैफ की नेट वर्थ 220 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है. वे एक फिल्म के लिए 10 करोड़ से ऊपर चार्ज करती हैं. उनके पास लंदन और मुंबई में प्रॉपर्टी, लग्जरी वैन और महंगी कारें हैं. एक्ट्रेस की फिल्मों की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म मैरी क्रिसमस में नजर आई थीं.उनकी यह फिल्म साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी. 

ये भी पढ़ें; पंकज त्रिपाठी, प्रीति जिंटा, सुनील शेट्टी सेंसर बोर्ड में... सरकार ने नए 18 सदस्यों का किया ऐलान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Katrina Kaif, Katrina Kaif Actress, Katrina Kaif Business, Katrina Kaif Business Empire, Katrina Kaif Films
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com