विज्ञापन

Peddi Review By Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने किया राम चरण की 'पेद्दि' का रिव्यू, बोले- माइंड-ब्लोइंग परफॉर्मेंस ब्रदर

Peddi का रिव्यू पुष्पा एक्टर अल्लू अर्जुन ने भी कर दिया है. आइए जानते हैं राम चरण और जाह्नवी कपूर को लेकर क्या बोले एक्टर.

Peddi Review By Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने किया राम चरण की 'पेद्दि' का रिव्यू, बोले- माइंड-ब्लोइंग परफॉर्मेंस ब्रदर
Peddi Review By Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने किया पेद्दि का रिव्यू
Social Media
नई दिल्ली:

पुष्पा एक्टर अल्लू अर्जुन ने राम चरण की नई फिल्म Peddi देखने के बाद एक्स भावुक पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी जताई है. उन्होंने राम चरण को 'डियर ब्रदर' बताते हुए उनकी परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की. अल्लू अर्जुन ने लिखा, 'कल रात Peddi देखी. मेरे प्यार राम चरण की माइंड-ब्लोइंग परफॉर्मेंस. ग्रिट्टी, रॉ एक्टिंग, एक्स्ट्राऑर्डिनरी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन और खूबसूरत डांस मूव्स. हर पहलू में उन्होंने कमाल किया. मुझे अपने भाई पर गर्व है. वह हर तारीफ के हकदार है."

उन्होंने बाकी कलाकारों की तारीफ करते हुए कहा, 'जगपती बाबू और बाकी कलाकारों की शानदार एक्टिंग. जाह्नवी कपूर को ढेर सारा प्यार. सभी टेक्निशियंस और प्रोड्यूसर्स को ढेर सारी बधाई. जहाज के कप्तान बुची बाबू सना को ढेर सारा प्यार. उन्होंने सभी खासकर राम चरण को बुलंदियों पर पहुंचाया. Peddi की पूरी टीम को बधाई.'

बुची बाबू सना निर्देशित स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा 4 जून 2026 को रिलीज हुई. राम चरण टाइटल रोल में हैं. फिल्म ग्रामीण आंध्र प्रदेश की कहानी है, जहां एक साधारण गांव के युवा की संघर्ष, पहचान और खेल के जरिए बदले की कहानी दिखाई गई है. जाह्नवी कपूर लीडिंग रोल हैं. शिवराज कुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. ए.आर. रहमान का म्यूजिक है. 

राम चरण ने फिल्म के लिए शानदार बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया. फिल्म को मिक्स रिव्यूज मिले हैं, लेकिन राम चरण की परफॉर्मेंस को हर तरफ से तारीफ मिल रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Peddi Review, Ram Charan, Bollywood, Entertainment, Allu Arjun
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com