Peddi Day 2 Box Office Collection: राम चरण (Ram Charan) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की 'पेड्डी' ने रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. अब सबकी निगाहें इसके दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर टिकी है. अगर पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने डे 1 यानी 4 जून को भारत में 51 करोड़ नेट कलेक्शन किया, जबकि प्रीमियर शो यानी डे 0 सहित भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 82.49 करोड़ और ओवरसीज 30 करोड़ के साथ वर्ल्डवाइड ग्रॉस 112.49 करोड़ पहुंच गया है. कुल नेट कलेक्शन 69.50 करोड़ रहा, जो 13,259 शोज में दर्ज किया गया. डे 2 पर फिल्म की मजबूत वर्ड ऑफ माउथ और बुकिंग ट्रेंड्स से और तेज रफ्तार की उम्मीद है. यही नहीं, इसके दूसरे दिन के शुरूआती कलेक्शन के आंकड़े भी आने शुरू हो गए हैं.
पेड्डी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन | Peddi Box Office Day 2
पेड्डी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2
पेड्डी के दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के दूसरे दिन का शुरुआती आंकड़ा आ गया है. Sacnilk के मुताबिक रिपोर्ट जाने तक फिल्म ने पहले शुक्रवार को 26.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. यह भारत में नेट कलेक्शन है और यह आंकड़ा 10,113 शो का है.
पेड्डी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1
प्रोडक्शन हाउस के आंकड़ों के मुताबिक, 'पेड्डी' ने दुनिया भर में अपने पहले ही दिन 135.36 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया है. इस तरह फिल्म ने पहले दिन ही बम्पर ओपनिंग कर ली है.
पेड्डी के डायरेक्टर और स्टारकास्ट
बुच्ची बाबू सना तेलुगु सिनेमा के उभरते स्टार हैं. बुच्ची बाबू सना ने उप्पेना से डेब्यू किया था. उनकी पहली फिल्म को नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है, इस बार मेगा पावर स्टार राम चरण के साथ बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी की है. बुच्ची बाबू सना ने पांच साल की मेहनत के बाद यह फिल्म पूरी की. फिल्म में शिवाराजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. ए.आर. रहमान का म्यूजिक और शानदार विजुअल्स ने दर्शकों का दिल जीता है.
पेड्डी का बजट
पेड्डी का बजट लगभग 350 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. अगर फिल्म को वीकेंड पर 500 करोड़ वर्ल्डवाइड टारगेट को हासिल करना है, इसके लिए इसे वीकेंड पर जबरदस्त होल्ड रखना जरूरी है.
फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिल रहा है. तरण आदर्श जैसे क्रिटिक्स ने राम चरण की परफॉर्मेंस को करियर का बेस्ट बताया, हालांकि रनटाइम को लेकर कुछ सवाल उठाए.
अगर पेड्डी इसी रफ्तार से आगे बढ़ती है तो इसमें कोई संदेह नहीं कि फिल्म दो दिन में दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं