विज्ञापन

Peddi Box Office Collection Day 1: राम चरण की 'पेड्डी' का 135 करोड़ का धमाका, सारी फिल्में हो गईं चित

'पेड्डी' को मिल रही तारीफ को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि राम चरण की यह फिल्म आने वाले वीकेंड पर धमाकेदार कमाई करेगी.

Peddi Box Office Collection Day 1: राम चरण की 'पेड्डी' का 135 करोड़ का धमाका, सारी फिल्में हो गईं चित
Peddi Box Office Collection Day 1: राम चरण की 'पेड्डी' का 135 करोड़ का धमाका

Peddi Box Office Collection Day 1:'पेड्डी' इस साल मच-अवेटेड फिल्म में से एक है. फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसमें राम चरण, जाह्नवी कपूर, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु, बोमन ईरानी और रवि किशन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं. अब रिलीज होने के साथ ही राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' ने थिएटर्स में तूफान ला दिया है. हिम्मत, जज्बे और दिल छू लेने वाली कहानी को देखने के लिए थिएटर्स में भारी भीड़ उमड़ रही है. अब 'पेड्डी' के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है. 

ये भी पढ़ें: दृश्यम 3 की सुनामी में ढेर हुईं 2026 की ये 5 फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर छाया 66 साल का एक्टर

पेड्डी का कलेक्शन

फिल्म के मेकर्स ने इससे जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है. मेकर्स की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 'पेड्डी' ने अपने पहले दिन दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 135.36 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. जिससे यह इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है. 'पेड्डी' को मिल रही तारीफ को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि राम चरण की यह फिल्म आने वाले वीकेंड पर धमाकेदार कमाई करेगी. 

पेड्डी की कहानी

'पेड्डी' ये जुड़ी यह कामयाबी राम चरण के लिए काफी खास है, क्योंकि फिल्म 'आरआरआरं' के बाद यह उनकी दूसरी 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग है. इसी के साथ वे एक से ज्यादा बार 100 करोड़ रुपये की ओपनिंग डे देने वाले दुनिया के सिर्फ पांचवें एक्टर बन गए हैं. बात करें 'पेड्डी' की कहानी की तो फिल्म में राम चरण ने एक क्रॉसओवर एथलीट का रोल कर रहे हैं. फिल्म का निर्देशन बुच्ची बाबू सना ने किया है. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com