विज्ञापन

29 साल का हीरो, बॉक्स ऑफिस पर दी 4150 करोड़ की फिल्म, ब्लॉकबस्टर फिल्म के सीन पर अब शुरू हुआ विवाद

माइकल की रिलीज के बाद से चर्चा जोरों पर थी और अब बॉक्स ऑफिस आंकड़ों से साफ है कि इसे दर्शक कितना पसंद कर रहे हैं. हालांकि विवाद भी इससे दूर नहीं.

29 साल का हीरो, बॉक्स ऑफिस पर दी 4150 करोड़ की फिल्म, ब्लॉकबस्टर फिल्म के सीन पर अब शुरू हुआ विवाद
Michael Movie Box Collection: माइकल में जाफर जैक्सन ने माइकल जैक्सन का किरदार निभाया है
Social Media
नई दिल्ली:

माइकल जैक्सन पर बनी फिल्म ‘माइकल (Michael Movie)' रिलीज के बाद से काफी चर्चा में है. 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में आई इस फिल्म में माइकल के भतीजे जाफर जैक्सन लीड रोल में नजर आए. फिल्म को IMDb पर 7.7 की रेटिंग मिली है और दर्शक भी इसे खूब पसंद कर रहे हैं. फिर भी एक पक्ष है जो इस फिल्म को लेकर सवाल कर रहा है. उनका कहना है कि इस फिल्म में माइकल जैक्सन की जिंदगी के विवादों को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया है. कई लोग इसे उनकी इमेज को चमकाने की कोशिश बता रहे हैं. माइकल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी तूफानी रहा है.
   
शूट कर लिए गए थे विवादित सीन, बाद में पड़े हटाने

दरअसल फिल्म मेकर्स ने माइकल पर लगे गंभीर आरोपों और विवादों से जुड़े सीन पहले ही शूट कर लिए थे. फिल्म 1966 से 1988 तक के समय को कवर करती है. लेकिन शूटिंग के बाद एक कानूनी अड़चन सामने आ गई. दरअसल 1993 का जो मामला था वह समझौता कोर्ट से बाहर हुआ था, जिसमें आरोपियों ने साफ-साफ शर्त रखी थी कि इस मामले को किसी भी फिल्म या व्यावसायिक प्रोजेक्ट में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता.

Latest and Breaking News on NDTV

 बदलने पड़े आखिरी सीन

कानूनी मुश्किल में फंसने से बचने के लिए मेकर्स को फिल्म की कहानी और एंड बदलना पड़ा. जाफर जैक्सन के साथ विवादित हिस्सों को हटाकर नए सीन दोबारा शूट किए गए. इस बदलाव पर 1.5 करोड़ रुपये और खर्च हो गए. यही वजह है कि फिल्म में माइकल जैक्सन की जिंदगी के उन अहम विवादों की कोई झलक नहीं दिखती.

बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉक बस्टर

लगभग 1600 करोड़ रुपये के बजट वाली यह फिल्म 5 मई 2026 तक भारत और विदेशों में मिलाकर 4150 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है. डोमेस्टिक और इंटरनेशनल लेवल पर दोनों जगह इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

यह भी पढ़ें: धुरंधर एक्टर राकेश बेदी की हुई चांदी, 72 की उम्र में नोरा फतेही के साथ मिला गाना, शेयर किया BTS वीडियो

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com