भोजपुरी गानों की बात होती है को हमेशा चटक टाइप के गाने ही दिमाग में आते हैं. ये गाने या तो अपने एनर्जेटिक डांस मूव्स की वजह से चर्चा बटौरते हैं या फिर इनके विवादित बोल इन्हें सुर्खियों में ला देते हैं. लेकिन आज हम आपको भोजपुरी म्यूजिक का एक अलग ही रंग दिखाने जा रहे हैं. इस गाने को केवल हिंदी ही नहीं मराठी भाषी लोगों ने भी सुना और पसंद किया है. ये जानकारी मिली यूट्यूब के कमेंट सेक्शन से. करीब तीन साल पहले आए इस गाने को लोग आज भी पसंद करते हैं.
साल 2023 में निरहुआ और आम्रपाली की एक फिल्म आई थी. इस फिल्म का नाम था माई. माई फिल्म का गाना 'पलकन की छांव' में आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ पर फिल्माया गया था. अब बात करें पर्दे के पीछे के कलाकारों की जिन्होंने इसे खास बनाया तो इनमें भी कई दिग्गज शामिल हैं. 'पलकन की छांव' में के लेखक प्यारे लाल यादव हैं. इस गाने का म्यूजिक रजनीश मिश्रा ने कम्पोज किया और इसे गाना प्रियंका सिंह और रोहित ने था. 10 जून 2023 को यूट्यूब पर आए इस गाने को 20 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
सोशल मीडिया पर मिला बेहिसाब प्यार
निरहुआ और आम्रपाली के इस खूबसूरत गाने को तैयार करने में जितनी मेहनत लगी होगी वो यूट्यूब पर आते ही वसूल हो गई. सोशल मीडिया पर मिली तारीफें दिखाती है कि इस गाने ने लोगों को किस तरह से छुआ. एक फैन का कमेंट था, बस इन्हीं सब गानों की वजहों से हमें भोजपुरी बहुत पसंद है. एक ने लिखा, मैं कभी भोजपुरी गाना नहीं सुनती लेकिन ये मेरा भोजपुरी का पहला ऐसा गाना है जो मुझे बेहद अच्छा लगा. एक कमेंट में लिखा था, अब लग रहा है भोजपुरी को इतना श्रेष्ठ क्यों माना जाता है. एक फैन ने लिखा, मैं महाराष्ट्र से हूं मुझे भोजपुरी समझ नहीं आती पर ये मेरा पसंदीदा गाना है.
यह भी पढ़ें: लता मंगेशकर ने 13 साल की उम्र में गाया था पहला गाना, 1942 में रिलीज हुई फिल्म लेकिन थियेटर में नहीं बजा वो गीत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं