विज्ञापन

परिणीति चोपड़ा भी हुईं 80s के AI ट्रेंड शामिल, पति राघव चड्ढा से पूछ लिया ये सवाल 

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के बाद अब परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने भी 1980 के दशक का एआई फोटो ट्रेंड फॉलो किया है. 

परिणीति चोपड़ा भी हुईं 80s के AI ट्रेंड शामिल, पति राघव चड्ढा से पूछ लिया ये सवाल 
नई दिल्ली:

इन दिनों बॉलीवुड सितारों पर 80 के दशक का एआई ट्रेंड छाया है. दरअसल,  बॉलीवुड सेलेब्रिटीज रेट्रो स्टाइल को अपनाते हुए इंस्टाग्राम पर अपना स्टाइलिश अंदाज दिखाते हुए नजर आ रहे हैं. इस लिस्ट में कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रुति हासन और कई अन्य सेलेब्रिटीज हिस्सा ले चुके हैं. वहीं अब एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपने राजनेता पति राघव चड्ढा के साथ इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए एक अहम सवाल पूछा. उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, "80 में पैदा हुए, 80 के बच्चे! हम पैदा होते ही क्यों नहीं मिल पाए? इस पर बात करनी है."

80s के एआई ट्रेंड में शामिल हुए परिणीति चोपड़ा राघव चढ्ढा

इस ट्रेंड के तहत, परिणीति और राघव दोनों ही रंग-बिरंगे कपड़ों में 80 के फैशन को बखूबी अपनाते हुए दिखे. एआई की मदद से बनाई गई पहली तस्वीर में यह कपल कॉटन कैंडी का मजा लेते हुए दिखा. इसके बाद एक और तस्वीर थी जिसमें 'चमकीला' फिल्म की एक्ट्रेस हाथ में मैगजीन लिए बिस्तर पर लेटी हुई थीं. पोस्ट में दोनों की कुछ रोमांटिक तस्वीरें भी थीं. 

पुराने दिनों की याद दिलाते हुए, एक तस्वीर में परिणीति और राघव वीडियो गेम खेलते हुए दिखे. एल्बम की आखिरी तस्वीर में एक्ट्रेस अपना मेकअप ठीक करती हुई दिख रही हैं. इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढे़ं- 8 देशों में नंबर वन पर ट्रेंड कर रही 1 घंटे 56 मिनट की फिल्म, कनिका ने किया प्रोड्यूस, 49 देशों में टॉप 10

परिणीति चोपड़ा राघव चढ्ढा के बारे में 

परिणीति और राघव ने 24 सितंबर, 2023 को उदयपुर में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी. वे पिछले साल 19 अक्टूबर को माता-पिता बने और अपने बेटे नीर का स्वागत किया. 

ओटीटी डेब्यू करेंगी परिणीति चोपड़ा 

प्रोफेशनल तौर पर, परिणीति 'शक: ट्रस्ट नो वन' के साथ ओटीटी पर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. रेन्सिल डी'सिल्वा और सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ​​द्वारा बनाए गए और रेन्सिल डी'सिल्वा द्वारा डायरेक्ट किए गए इस शो की मुख्य कास्ट में सोनी राजदान, अनूप सोनी, जेनिफर विंगेट, हरलीन सेठी, ध्रुव चौधरी और सुमीत व्यास जैसे कलाकार शामिल हैं. सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ​​ने एक बयान में कहा, "जब रेन्सिल ने मुझे कहानी सुनाई, तो मैं उससे जुड़ गया. उन्होंने जो दुनिया बनाई थी, उसमें कुछ ऐसा था जो तुरंत मेरे मन में बस गया, और मुझे पता था कि मुझे इसका हिस्सा बनना है." उन्होंने 'शक: ट्रस्ट नो वन' को जबरदस्त, इमोशनल और फास्ट-पेस्ड बताया. 

ये भी पढ़ें- कौन हैं हनुमान अंश की त्रिदेवियां, जिन्होंने नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म को किया प्रोड्यूस, एक तो है 21 साल की अर्थशास्त्र की स्टूडेंट

ये Video भी देखें: राघव चड्ढा ने शेयर की वाइफ परिणीति की खूबसूरत तस्वीरें, साथ में लिखा ये स्पेशल नोट

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parineeti Chopra, Raghav Chaddha, 80s AI Photo Trend, 80s Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com