विज्ञापन
This Article is From Aug 21, 2023

पंकज त्रिपाठी के पिता का हुआ निधन, 99 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी का निधन हो गया है. उनकी उम्र 99 साल थी. पिता के निधन की जानकारी पंकज त्रिपाठी ने एक बयान जारी कर दी है.

पंकज त्रिपाठी के पिता का हुआ निधन, 99 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
पंकज त्रिपाठी के पिता का हुआ निधन
नई दिल्ली:

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी का निधन हो गया है. उनकी उम्र 99 साल थी. पिता के निधन की जानकारी पंकज त्रिपाठी ने एक बयान जारी कर दी है. एक्टर के पिता बिहार के गोपालगंज जिले में रहते थे. पिता के निधन के बाद पंकज त्रिपाठी के घर शोक का माहौल है. निधन के खबर मिलने के बाद एक्टर वह मुंबई से बिहार के लिए निकल गए हैं. पंकज त्रिपाठी के पिता का अंतिम संस्कार सोमवार को गोपालगंज में ही किया जाएगा. इस खबर के सामने आते ही पंकज त्रिपाठी के फैंस और फिल्मी सितारे शोक वक्त कर रहे हैं. 

पंकज त्रिपाठी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी माता-पिता के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते थे. वह काम से समय निकालकर अक्सर अपने गांव माता-पिता से मिलने भी जाया करते थे. बात करें पंकज त्रिपाठी के वर्कफ्रंट की तो इन दिनों वह अपनी फिल्म ओएमजी 2 को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और यामी गौतम जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म ओएमजी 2 में पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग की दर्शकों ने तारीफ भी की है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pankaj Tripathi, Pankaj Tripathi Father Pandit Banaras, Pankaj Tripathi Father, Pandit Banaras Death, Omg 2 Pankaj Tripathi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com