विज्ञापन
This Article is From Dec 08, 2019

Panipat Box Office Collection Day 2: अर्जुन कपूर की 'पानीपत' ने शनिवार को किया दमदार प्रदर्शन, कमा डाले इतने करोड़

Panipat Box Office Collection Day 2: अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म 'पानीपत' (Panipat) ने शनिवार को शानदार प्रदर्शन किया.

Panipat Box Office Collection Day 2: अर्जुन कपूर की 'पानीपत' ने शनिवार को किया दमदार प्रदर्शन, कमा डाले इतने करोड़
Panipat Box Office Collection Day 2: अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की फिल्म ने किया इतना कलेक्शन
  • अर्जुन कपूर और संजय दत्त की फिल्म हुई रिलीज
  • बॉक्स ऑफिस पर 'पानीपत' ने मचा दिया धमाल
  • शनिवार को किया इतना कलेक्शन
नई दिल्ली:

Panipat Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म 'पानीपत' (Panipat) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म को क्रिटिक्स ने भी अच्छा रिस्पॉन्स दिया है. फिल्म को लेकर दर्शकों में भी उत्साह है. हालांकि अर्जुन कपूर की फिल्म को कार्तिक आर्यन की 'पति पत्नी और वो (Pati Patni Aur Woh)' खूब टक्कर दे रही है. शनिवार को अर्जुन कपूर की फिल्म में अच्छी बढ़त देखी गई. बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम के मुताबिक अर्जुन कपूर की फिल्म 'पानीपत' (Panipat Box Office Collection) ने दूसरे दिन यानी शनिवार को 5.75 से 6 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की. 

Pati Patni Aur Woh Box Office Collection Day 2: कार्तिक आर्यन की 'पति पत्नी और वो' ने वीकेंड पर मचाया धमाल, कमा डाले इतने करोड़

फिल्म 'पानीपत' ने दो दिनों में 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं, अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और  संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने इस फिल्म में कमाल का अभिनय किया है. यह पहला मौका है जब दोनों कलाकार एक साथ किसी फिल्म में हों. आशुतोष गोवारीकर (Ashutosh Gowariker) ने भी लंबे समय बाद इस फिल्म के साथ वापसी की है. इससे पहले आशुतोष गोवारीकर ने लोगों से उनकी आगामी फिल्म 'पानीपत' (Panipat) के बारे में कोई भी अवधारणा बनाने से पहले इसे देखने का आग्रह किया था. 

कैटरीना कैफ की बहन किचन में बना रही थीं ऑमलेट, तभी 'बार्बी गर्ल' ने किया ऐसा- देखें Video


'पानीपत' का ट्रेलर (Panipat Trailer) रिलीज होते ही विवाद हो गया था. इस पर आशुतोष ने कहा था, "मुझे लगता है कि लोगों को फिल्म देखने की जरूरत है. फिल्म को देखने के बाद उन्हें उनके सारे सवालों के जवाब मिल जाएंगे. जब वे फिल्म देखेंगे, तब वे महसूस कर पाएंगे कि इसे नेक इरादे से बनाया गया है और फिल्म में सारी अच्छी बातें ही हैं." इस फिल्म में अर्जुन कपूर मराठी योद्धा बने हैं. फिल्म में जहां कृति सेनन (Kriti Sanon) अर्जुन कपूर की पत्नी बनी हैं, तो वहीं संजय दत्त (Sanjay Dutt) 'अहमद शाह अब्दाली' के किरदार में अर्जुन कपूर के दुश्मन बने नजर आ रहे हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

लेखक के बारे में
img
प्रतिभा गौड़
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Panipat Box Office Collection Day 2, Panipat Box Office Collection, Arjun Kapoor Film Panipati, Panipat Collection, Arjun Kapoor, Sanjay Dutt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com