विज्ञापन

'पंचायत' के विधायकजी हाट बाजार में बनियान पहनकर टमाटर, खीरा छांटते आए नजर, लोग बोले- और लो प्रधानजी से पंगा

पंचायत सीजन 5 आने को तैयार है और इससे पहले सोशल मीडिया पर विधायक की एक तस्वीर वायरल हो रही है. इसमें विधायक हाट बाजार में सब्जी लेती दिख रहे हैं.

'पंचायत' के विधायकजी हाट बाजार में बनियान पहनकर टमाटर, खीरा छांटते आए नजर, लोग बोले- और लो प्रधानजी से पंगा
पंचायत के विधायक जी सब्जी खरीदने पहुंचे बाजार
Social Media
नई दिल्ली:

पंचायत सीरीज के किरदारों से बच्चा बच्चा भली भांति परिचित है. शायद ही कोई ऐसा हो जो सचिव जी, बिनोद, प्रधान जी, रिंकी और अब विधायक जी को ना जानता हो. विधायक जी को यहां स्पेशल मेंशन इसलिए दे रहे हैं क्योंकि उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है. ये तस्वीर इंटरनेट पर किसी पैपराजी से नहीं आई बल्कि पंकज झा यानी कि विधायक जी ने खुद शेयर की है. इस तस्वीर में वह सब्जी मंडी में  सब्जी खरीदते दिख रहे हैं. 

खीरे छांटते दिखे पंचायत के विधायक जी

पंकज झा ने अपनी जो तस्वीर शेयर की उसमें वह खीरे छांटते नजर आ रहे हैं. वह टमाटर और खीरे बेच रहे एक सब्जीवाले के सामने आराम से बैठे हैं और देख रहे हैं कि कौनसा पीस ठीक है और कौनसा नहीं. एक शख्स उनके बगल में ही बैठा नजर आ रहा है और वहीं कुछ लोग आस-पास खड़े होकर उन्हें देख रहे हैं.

सोशल मीडिया पर आए ऐसे कमेंट

विधायक जी भी सोशल मीडिया पर अच्छे खासे पॉपुलर हैं. अब उन्होंने तस्वीर शेयर की तो लोग कमेंट कैसे ना करते. एक फैन ने लिखा, विधायक जी, विधायकी जाने के बाद. एक ने लिखा, विधायक जी कटहल ढूंढ रहे हैं. एक ने लिखा, विधायक जी खीरे में लौकी ढूंढ रहे हैं. एक ने पूछा, विधायक जी सितारा को लेकर नहीं आए. एक ने लिखा, गाली नहीं तो क्या गजल सुनेंगे. एक ने कमेंट किया, जरूर ये फकौली बाजार की तस्वीर होगी.   

कब आएगा पंचायत सीजन 5?

शो की पिछली सफलता और पंचायत के एक्टर्स ने शो के अगले सीजन के लिए एक्साइटमेंट काफी बढ़ा दी है. हालांकि 'पंचायत सीजन 5' की रिलीज डेट को लेकर अभी कोई ऑफीशियल तारीख अनाउंस नहीं की गई है लेकिन अमेजन प्राइम वीडियो ने अनाउंसमेंट की है कि नया सीजन इसी साल यानी कि 2026 में ही रिलीज होगा. बता दें कि पंचायत का पहला सीजन साल 2020 में आया था. इसके बाद से फैन्स को हर साल इसके नए सीजन का इंतजार रहता है. उम्मीद है कि पांचवा सीजन इस शो को पॉपुलैरिटी के एक नए मुकाम पर लेकर जाएगा.

यह भी पढ़ें: आशा भोसले का 35 साल पुराना गाना जिसे लोगों ने समझा गलत, विवाद के बाद रेडियो पर आकर बताना पड़ा सही मतलब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Panchayat 5, Pankaj Jha, Jeetendra Kumar, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com