पंचायत ओटीटी की पॉपुलर सीरीज है, जिसे टीवीएफ ने बनाया है. इसके चार सीजन ने फैंस के दिलों पर राज किया है. वहीं अब पांचवे सीजन का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. हालांकि टीवीएफ यानी द वायरल फीवर की अन्य सीरीज ग्राम चिकित्साल्य और परमानेंट रूममेंट्स जैसी सीरीज भी हैं, जिन्हें दर्शकों ने पसंद किया है. लेकिन क्या आप टीवीएफ की उस सीरीज के बारे में जानते हैं, जिसे पंचायत से भी ज्यादा आईएमबीडी पर रेटिंग मिली है. यहां तक कि यह वेब सीरीज की दुनिया की सबसे ज्यादा रेटिंग पाने वाली सीरीज है, जिसके एपिसोड को भी सबसे ज्यादा रेटिंग मिली है. हम बात कर रहे हैं सपने वर्सेस एव्रीवन की, जिसका दूसरा सीजन हाल ही में रिलीज किया गया है.
पंचायत से ज्यादा आईएमबीडी पर मिली है रेटिंग

प्राइम वीडियो पर पंचायत और सपने वर्सेस एव्रीवन 2 स्ट्रीम हो रही है. जहां पंचायत को आईएमबीडी पर 10 में से 9 रेटिंग दी गई है तो वहीं सपने वर्सेस एव्रीवन 2 को 9.2 रेटिंग मिली है. वहीं इसकी पॉपुलैरिटी फैंस के बीच काफी तगड़ी है. 1 मई से इस सीरीज का दूसरा सीजन स्ट्रीम हो रहा है, जिसे फैंस का खूब प्यार मिल रहा है. सीरीज का पहला सीजन तीन महीने पहले आया था. वहीं अब दुनिया भर में यह आईएमडीबी पर हाइएक्सट रेटिंग वाली वेब सीरीज बन गई है.
ये भी पढे़ं- लता मंगेशकर का 59 साल पुराना गाना कर देगा पापा को खुश, एक्ट्रेस ने भी दी है आवाज, फादर्स डे के लिए है बेस्ट
सपने वर्सेस एव्रीवन 2 के बारे में
टीवीएफ के बैनर तले बनीं सपने वर्सेस एव्रीवन 2 का निर्देशन और कहानी अंबरीश वर्मा ने डायरेक्ट और लिखी है. पहला सीजन 2023 में आया था, जिसमें 5 एपिसोड थे. वहीं अब 2026 में दूसरा सीजन आया है, जिसमें भी 5 एपिसोड हैं. यह एक थ्रिलर सीरीज है, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया है. शो में जिमी मेहता के किरदार में अंबरीश मेहता, प्रशांत नरुला के किरदार में परमवीर सिंह चीमा, कुकरेजा के रोल में विजयंत कोहली और सुमित सर के रोल में नवीन कस्तुरिया अहम किरदार में नजर आ रहे हैं.
सपने वर्सेस एव्रीवन 2 की कहानी
सपने वर्सेस एव्रीवन दो युवाओं के सपनों और जुनून की कहानी है, जो दो लड़कों प्रशांत नरूला और जिमी मेहता को अलग अलग रास्ते पर ले जाती है. प्रशांत एक सच्चा ईमानदार और सपने देखने वाला लड़का है, जो एक्टर बनने का सपना देखता है. लेकिन रियल एस्टेट में नौकरी करता है. वहीं परिवार और प्यार के बीच फंसा नजर आता है. जबकि जिमी मेहता एक चालाक, तेज तर्रार और बदला लेने वाला शख्स है, जो दिल्ली की रियल एस्टेट की दुनिया में सेल्स गॉड के नाम से मशहूर है. वहीं पैसों और पावर के जरिए चाचा से बदला लेने के लिए कोई भी सीमा पार करने के लिए तैयार है. शो के पहले सीजन में दोनों के बीच टकराव देखने को मिला था. वहीं दूसरे सीजन में कहानी आगे बढ़ती है.
ये भी पढ़ें- नेपाली गाने की धुन से तैयार हुआ पंचम दा का ये गाना, 60 साल बाद भी मोहम्मद रफी की आवाज में देता है सुकून
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं