विज्ञापन

बनराकस को पंचायत से पहले देखने के लिए हो जाइए तैयार, प्राइम वीडियो के इस शो में बिनोद संग हुई एंट्री

पंचायत के बनराकस और बिनोद को देखने के लिए तैयार हो जाइए, जिसकी झलक हाल ही में ‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ के ट्रेलर में देखने को मिली है. 

बनराकस को पंचायत से पहले देखने के लिए हो जाइए तैयार, प्राइम वीडियो के इस शो में बिनोद संग हुई एंट्री
ग्राम चिकित्सालय 2 में पंचायत के बनराकस और बिनोद की एंट्री
नई दिल्ली:

अमेजन प्राइम वीडियो की पॉपुलर सीरीज पंचायत का फैंस को बेसब्री से इंतजार है, जिसका पांचवा सीजन आने वाला है. रिपोर्ट्स की मानें तो शो की शूटिंग जारी है. वहीं साल के अंत तक पंचायत सीजन 5 दस्तक दे सकता है. हालांकि इससे पहले ही आपको सचिव जी, प्रधान जी और प्रहलाद चाचा की तो नहीं लेकिन बनराकस और बिनोद की झलक देखने को मिलने वाली है. दरअसल, प्राइम वीडियो की एक सीरीज 23 जून को आने वाली है, जिसमें बनराकस के किरदार में दुर्गेश कुमार और बिनोद के किरदार में अशोक पाठक नजर आएंगे. 

ग्राम चिकित्सालय के ट्रेलर में बनराकस और बिनोद की एंट्री

एक्टर अमोल पराशर ‘ग्राम चिकित्सालय' के दूसरे सीजन के साथ लौट रहे हैं, जिसमें वह डॉ. प्रभात का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे. मेकर्स ने हाल ही में दूसरे सीजन का ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर किया. ट्रेलर में दिखाया गया कि कैसे डॉ. प्रभात भातखंडी के कम सुविधाओं वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सुधारने की लगातार कोशिश करते हैं. यह सीरीज 23 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. वहीं इस ट्रेलर के आखिर में बनराकस और बिनोद की एंट्री देखने को मिली है. 

ये भी पढे़ं- आलिया भट्ट की मम्मी को होती थी थी करिश्मा कपूर की फिक्र, बेटी की ननद से पूछती थीं- तुम ये सब कैसे कर पा रही हो?

फैंस हुए बनराकस और बिनोद की एंट्री से खुश

बनराकस और बिनोद पंचायत सीरीज के लिए जाने जाते हैं. लेकिन इसी किरदार में वह ग्राम चिकित्सालय में एंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में निरहुआ का किरदार बनराकस और बिनोद को देखकर कहता है, आइए फुलेरा नरेश आइए सांझपुर में आपका स्वागत है महाराज. वहीं जब उनकी पत्नी बनराकस की नजर उतारती हैं तो वह कहते हैं, इनको नजर नहीं लगती है यह खुद ही बनराकस हैं. 

ग्राम चिकित्सालय के बारे में  

निर्देशक ललितम तिवारी और लेखकों वैभव सुमन व श्रेया श्रीवास्तव द्वारा तैयार ‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2' में अमोल पराशर, आकाश मखीजा, आनंदेश्वर द्विवेदी, विनय पाठक, आकांक्षा रंजन कपूर, गरिमा विक्रांत सिंह और दिनेश लाल यादव जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. 

ये भी पढे़ं- मिलिए मिथुन चक्रवर्ती के होने वाले दामाद से, बेटी ईशानी को किया प्रपोज, बॉलीवुड नहीं हॉलीवुड से है कनेक्शन

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
सब एडिटर
सिनेमा की दुनिया में डूबे रहना पहली पसंद. टेलीविजन की दुनिया के लेटेस्ट अपडेट टिप्स पर रहते हैं. बॉलीवुड की खबरों पर तीखी नजर और गहन विश्लेषण. साल 201... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prime Video, Banrakas, Panchayat, Tv News, Gram Chikitsalay
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com