पंचायत में सचिव जी, बनराकस, प्रधान जी, बिनोद और गुल्लक में मिश्रा परिवार जैसे कैरेक्टर को पॉपुलैरिटी दिलाने वाले टीवीफ यानी द वायरल फीवर कवि सम्मेलन सीरीज के लिए भी जाना जाता है, जिससे मामा जी के किरदार में एक्टर परितोष त्रिपाठी को काफी पॉपुलैरिटी हासिल हुई और हाल ही में उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म का प्रचार किया और महात्मा बुद्ध की नगरी की जमकर तारीफ की. एक्टर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. परितोष सुपर डांसर जैसे रियलिटी शो में मामा जी का किरदार निभा कर हर घर में प्रसिद्ध हुए थे. अगर उनके संघर्ष के दिनों की बात करें तो एक्टर बनने से पहले वह थिएटर करते थे. सुपर डांस के लिए उन्हें इंडियन टेलिविजन एकेडमी अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया. उन्होंने ओटीटी शो केस तो बनता है के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड जीता. इन दिनों एक्टर TVF शो कवि सम्मेलन (Kavi Sammelan) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. उनके शो के एपिसोड्स दर्शकों के बीच में आने लगे हैं. जिनको दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. शो में परितोष अपनी कविताओं से ऑडियंस को इंटरटेन कर रहे हैं. हाल ही में एक्टर ने NDTV से बात की और अपने शो कवि सम्मेलन को लेकर काफी कुछ कहा.
'हर आदमी की दिल की बात'
परितोष ने कहा कि यह वो शो है, जिसमें हर आदमी के दिल की बात बताई जाएगी. जहां पकोड़े के साथ कवि भी आ जाते हैं और आधे से ज्यादा लोग खुल जाते हैं. ज्यादा से ज्यादा लोग कविताओं से रिलेट करते हैं, लोगों ने बहुत देखा और सुना है. हर किसी इंसान का कोई ना कोई पसंदीदा कवि होता है. हर किसी का एक पसंदीदा गीत होता है. वह भी किसी कवि का लिखा होता है. जब मैंने एंकरिंग शुरू की, तब ऑडियंस को बहुत पसंद आई, उसमें मेरी कविताएं भी बहुत पसंद की गईं. मेरा मन था कि फिर से ऑडियंस को इंटरटेन किया जाए. TVF ने भी मुझे बहुत सपोर्ट किया है. अब शो के एपिसोड्स सबके सामने आने लगे हैं. मैंने पहले शो में मामा जी का किरदार निभाया है. दर्शकों ने उस किरदार को बहुत पसंद किया. उसके मैंने लगभग 200 एपिसोड्स किए हैं और दूसरी जगहों पर भी मैं मामा जी का किरदार लेकर गया. वह भी बहुत चला. फिर बीच में फिल्में शुरू हो गईं, कुछ लिखने का सिलसिला भी शुरू हो गया. सब कुछ एक साथ करना बहुत मुश्किल होता है. लेकिन जहां-जहां मौका मिलता है, मैं अभी भी मामा जी का किरदार निभाता हूं. इस किरदार से मेरी पहचान बनी. वो अलग बात है जब कोई बच्चा मामा जी कहता है तो खराब लगता है.
ZEE5 par guru isse Achha kuch nahi hai aajkal dekh daaliye sahab pic.twitter.com/ivC3vLyyeE
— Paritosh R Tripathi (@Pparitosh1) July 15, 2022
ये भी पढ़ें- शाहरुख खान मानते हैं 61 साल पुराने गाने को सबसे रोमांटिक सॉन्ग, लता मंगेशकर ने था ठुकराया, आशा भोसले ने बनाया कालजयी
परितोष ने आगे कहा- TVF किसी शो के लिए आपको ऑफर करे तो 'हां' कर देना चाहिए
आगे उन्होंने कहा, लोगों ने मुझे घर का सदस्य माना है. एमपी के लोगों को लगता है कि मैं एमपी से हूं, बिहार के लोगों को मैं बिहारी लगता हूं. मुझे लगता है कि आज के समय में कुमार विश्वास सबसे महंगे कवि हैं. अगर उनके कोई भी वीडियोज आते हैं तो सोशल मीडिया गर्म हो जाता है. आज के समय में यूथ बहुत अच्छा लिख रहे हैं. बहुत सारे लोग कहते हैं कि हमने एक छोटी सी कविता सुनाई और हमको शो मिलने लगे. शो में भारत के हर कोने से लोग पार्टिसिपेट करने के लिए आ रहे हैं. एक्टर ने आगे कहा कि अभी तो हम इस समय नए लोगों को लेकर आ रहे हैं. जिन्होंने कवितायों को एक अलग लेवल पर पहुंचाया है. हम चाहते हैं कि नए-नए टॉपिक पर कविताएं सुनाएं. लेकिन यह शो नए लोगों के लिए है. क्योंकि मैं अपने आप को नए लोगों में गिनता हूं. मेरा मानना है कि अगर TVF किसी शो के लिए आपको ऑफर करे तो 'हां' कर देना चाहिए. क्योंकि उनको पता है कि किस आदमी को कौन सी दिशा देनी है. TVF टीम की यह बहुत अच्छी समझ है. मैं भी काफी समय से 'कवि सम्मेलन' जैसा शो करना चाहता था.
इन फिल्मों में आ चुके हैं नजर
अगर परितोष के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह नुसरत भरूचा के साथ फिल्म जनहित में जारी में नजर आ चुके हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. जिसके बाद एक्टर को अनिल शर्मा की फिल्म बनवास में भी देखा गया. इन दिनों परितोष फिल्मों से ज्यादा TVF के शोज में ज्यादा एक्टिव नजर आ रहे हैं. एक्टर को देखने के लिए भी उनके फैंस आने वाले एपिसोड्स के रिलीज का इंतजार बेसब्री से करते हैं.
ये भी पढ़ें- छह महीने से नेटफ्लिक्स के टॉप 10 में अपना कब्जा जमाए हुए है 7 एपिसोड की रेटिंग, हर एपिसोड है रोमांच से भरा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं