विज्ञापन
This Article is From Apr 03, 2023

पलक तिवारी ने इब्राहिम अली खान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- प्यार सोच समझकर नहीं किया जा सकता

पलक तिवारी को कई बार सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ घूमते-फिरते देखा गया है, जिसके बाद दोनों के अफेयर की खबरें उड़ने लगी थीं. कुछ समय पहले जब पलक इब्राहिम के साथ स्पॉट हुई थीं तो उन्होंने पैपराजी को देख अपना चेहरा छुपा लिया था. 

पलक तिवारी ने इब्राहिम अली खान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- प्यार सोच समझकर नहीं किया जा सकता
पलक तिवारी ने इब्राहिम अली खान को डेटिंग करने पर कही यह बात
  • श्वेता तिवारी की बेटी हैं पलक तिवारी
  • सैफ अली खान के बेटे हैं इब्राहिम अली खान
  • अकसर आती हैं दोनों के डेटिंग की खबरें
नई दिल्ली:

श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी बी-टाउन की चर्चित स्टार किड में से एक हैं. पलक की अभी से ही फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है. 'बिजली बिजली' गाने से लोगों के दिलों पर छाने वालीं पलक जल्द ही सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में दिखाई देंगी. पलक तिवारी को कई बार सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ घूमते-फिरते देखा गया है, जिसके बाद दोनों के अफेयर की खबरें उड़ने लगी थीं. कुछ समय पहले जब पलक इब्राहिम के साथ स्पॉट हुई थीं तो उन्होंने पैपराजी को देख अपना चेहरा छुपा लिया था. 

हालांकि दोनों में से किसी ने भी कभी अपने लिकंअप के खबरों पर रिएक्ट नहीं किया. लेकिन अब पलक ने ई-टाइम्स को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने इब्राहिम संग अपने लिंकअप पर सफाई दी. पलक से जब सवाल किया गया कि क्या वह इब्राहिम को डेट कर रही हैं, इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "दो फिल्मों की शूटिंग ने मुझे लाइफ में काफी बिजी रखा है और मैं संतुष्ट हूं. यही मेरा एकमात्र फोकस है और यह मेरे लिए एक बहुत ही अहम साल है. मैं इन अफवाहों पर ध्यान नहीं देती क्योंकि यह मेरे पेशे का एक हिस्सा है. मैं इसके बजाय अपने काम पर ध्यान देना चाहूंगी". 

इस दौरान पलक ने यह भी कहा कि प्यार सोच समझकर नहीं किया जाता. उन्होंने कहा, "प्यार को कैलकुलेट नहीं किया जा सकता और न ही इसकी भविष्यवाणी की जा सकती है कि कब कहां और किससे प्यार होगा. इस स्टेज पर मेरे लिए काम सबसे पहले है. प्रोफेशनली यह समय मेरे लिए बहुत अहम है. इसलिए अभी मैं इसी एनर्जी पर फोकस कर रही हूं".

ये भी देखें: एयरपोर्ट पर सोनम कपूर-आनंद आहूजा, कृति सेनन और शाहिद कपूर हुए स्पॉट


पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Palak Tiwari, Palak Tiwari Instagram, Palak Tiwari Photos, Palak Tiwari Interview, Palak Tiwari News, Shweta Tiwari Daughter, Palak Tiwari Bollywood Debut, Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan, Ibrahim Ali Khan, Palak Tiwari Ibrahim Ali Khan, Palak Ibrahim Dating Rumours
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com