पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं, जिसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान का भी रिएक्शन शामिल है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए अपना दर्द बयां किया. शाहरुख खान की रईस में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस माहिरा खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "दुनिया में कहीं भी, किसी भी आकार या रूप में हिंसा केवल कायरतापूर्ण कार्य है. पहलगाम में हुए हमले से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं. (टूटा हुआ दिल इमोजी) #पहलगाम हमला." इससे पहले एक्टर फवाद खान ने भी रिएक्शन देते हुए एक पोस्ट शेयर किया था.
पाकिस्तानी एक्टर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा,"पहलगाम में हुए जघन्य हमले की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं इस भयावह घटना के पीड़ितों के साथ हैं, और हम इस कठिन समय में उनके परिवारों के लिए शक्ति और स्वास्थ्य की कामना करते हैं."
-
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर

Add image caption here
बता दें कि 9 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार'अबीर गुलाल' एक रोमांटिक क्रॉस बॉर्डर फिल्म है. इसमें पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान के साथ मुख्य भूमिका में अभिनेत्री वाणी कपूर हैं. आरती एस बागड़ी के निर्देशन में बनी 'अबीर गुलाल' में अभिनेत्री सोनी राजदान, फरीदा जलाल, लीजा हेडन और राहुल वोहरा भी अहम भूमिकाओं में हैं.

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के चलते सोशल मीडिया पर इस फिल्म की रिलीज को लेकर भारी विरोध देखने को मिल रहा है. खबर है कि एक्टर फवाद खान की फिल्म ‘अबीर गुलाल' भारत में रिलीज नहीं होगी. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सूत्रों ने ये जानकारी दी है. सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान स्टारर फिल्म ‘अबीर गुलाल' को भारत में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं