विज्ञापन

Om Chapter 1 Trailer: पुष्पा में लाल चंदन बेचता था हीरो, Om में तस्करी रोकने के लिए जान जोखिम में डालेंगे धनुष और साईं पल्लवी

Om Chapter 1 Trailer: साईं पल्लवी, धनुष और ममूटी की फिल्म ओम चैप्टर 1 का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म में धनुष तमिलनाडु स्पेशल टास्क फोर्स के एक अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं, जो लाल चंदन तस्करी के सिंडिकेट में घुसपैठ करने के लिए अंडरकवर मिशन पर निकलता है.

Om Chapter 1 Trailer: पुष्पा में लाल चंदन बेचता था हीरो, Om में तस्करी रोकने के लिए जान जोखिम में डालेंगे धनुष और साईं पल्लवी
Om Chapter 1 Trailer: लाल चंदन तस्करी के नेटवर्क में अंडरकवर एजेंट बने धनुष
Youtube
नई दिल्ली:

Om Chapter 1 Trailer: धनुष की आने वाली फिल्म 'ओम: चैप्टर 1, उधिरम: द ब्लड वुड' का ट्रेलर 13 नवंबर को रिलीज किया गया. इस ट्रेलर में आंध्र प्रदेश में होने वाली लाल चंदन (रेड सैंडर्स) की तस्करी और उसे रोकने के मिशन की कहानी दिखाई गई है. इस फिल्म में धनुष, साई पल्लवी और ममूटी लीड रोल में है. फिल्म को राजकुमार पेरियासामी ने डायरेक्ट किया है. धनुष फिल्म में तमिलनाडु स्पेशल टास्क फोर्स के ऑफिसर बने हैं, जो लाल चंदन तस्करी गिरोह में घुसपैठ करने के लिए लकड़हारे बनते हैं.  वहीं साई पल्लवी आईपीएस अधिकारी नित्या रेड्डी के किरदार में नजर आ रही हैं, जो आंध्र प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स को कमांड करती हैं. ममूटी सिया नाम के रहस्यमयी किरदार में नजर आएंगे, जिसे तस्करी के पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड माना जा रहा है.

क्या है फिल्म की कहानी 

फिल्म की कहानी आंध्र प्रदेश के शेषाचलम जंगलों में चलने वाले लाल चंदन तस्करी गिरोह के खिलाफ आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु पुलिस के कंबाइन अभियान पर बेस्ड है. ट्रेलर में धनुष का किरदार तस्करों के बीच रहकर उनका भरोसा जीतते हुए दिखता है. हालांकि कुछ सीन्स से ये भी संकेत मिलता है कि उसका मिशन उतना सीधा नहीं है, जितना दिखाई देता है. अभी फिल्म के तमिल भाषा वाले ट्रेलर को रिलीज किया गया है. 

ये भी पढ़ें: Nirahua-Amrapali Dubey Chhath Song: निरहुआ-आम्रपाली दुबे का छठ गीत, मानल मनौती में मांगी बच्चे की सलामती की दुआ, ऐसे मिला छठी मां का आर्शीवाद

लाल चंदन तस्करी क्या है?

लाल चंदन, जिसे रेड सैंडर्स भी कहा जाता है, एक बेहद कीमती लकड़ी है. ये मुख्य रूप से आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले की शेषाचलम पहाड़ियों में पाई जाती है. चीन और जापान जैसे देशों में इसकी भारी मांग होने की वजह से इसकी तस्करी बड़े स्तर पर होती है. इस अवैध कारोबार में तमिलनाडु के कई गरीब मजदूर भी शामिल रहे हैं. जंगलों में तस्करी से जुड़े काम के दौरान कई लोगों की जान भी जा चुकी है.

असली घटना से मिली प्रेरणा

निर्देशक राजकुमार पेरियासामी ने बताया था कि फिल्म की कहानी को 2014 की एक सच्ची घटना से प्रेरणा मिली है. उन्होंने एक छोटे से वीडियो में ढाई साल की बच्ची को देखा था, जिसकी याद उनके मन में सालों तक बनी रही और बाद में फिल्म की कहानी में एक जरूरी हिस्सा बन गई.

फिल्म की रिलीज क्यों टली?

फिल्म पहले 16 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन धनुष ने इसकी रिलीज टाल दी. वजह थी रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2', जो 15 अक्टूबर को रिलीज हो रही थी. धनुष ने रजनीकांत के लिए अपनी फिल्म की तारीख आगे बढ़ा दी. साथ ही मेकर्स ने दिवाली के दौरान रिलीज से भी परहेज किया, ताकि फिल्म का मुकाबला सूर्या की 'सीन' से न हो.

फिल्म के बारे में

'ओम: चैप्टर 1, उधिरम: द ब्लड वुड' का निर्देशन और लेखन राजकुमार पेरियासामी ने किया है, जिन्हें 'अमरन' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है. फिल्म में धनुष, ममूटी, साई पल्लवी और श्रीलीला अहम भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 20 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसे तमिल के अलावा तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Om Trailer, Sai Pallavi Films, Dhanush OM Release, Bollywood, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com