विज्ञापन
This Article is From May 12, 2022

निरहुआ और मोनालिसा का गाना 'लहरिया लूट ए राजा' पर ओडिशा फीमेल क्रिकेट टीम ने किया ऐसा डांस, फैंस बोले- वंस मोर

एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें ओडिशा की फिमेल क्रिकेटर्स भोजपुरी गाने 'लहरिया लूट ए राजा' पर डांस कर रही हैं.

निरहुआ और मोनालिसा का गाना 'लहरिया लूट ए राजा' पर ओडिशा फीमेल क्रिकेट टीम ने किया ऐसा डांस, फैंस बोले- वंस मोर
फीमेल क्रिकेटर्स ने भोजपुरी गाने पर किया डांस
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया पर इन दिनों ट्रेडिंग गानों पर डांस रील्स बनाने का दौर चल रहा है. लोग गानों पर डांस करते हुए रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं और सोशल मीडिया यूजर्स भी इसे काफी इंजॉय कर रहे हैं. सोशल मीडिया ने कईयों को स्टार बना दिया है और कब यहां किसकी किस्मत खुल जाए, कुछ पता नहीं. आम आदमी से लाकर खास आदमी तक सभी को रील्स बनाते हुए देख सकते हैं. नया ट्रेडिंग डांस वीडियो ओडिशा क्रिकेट टीम का वायरल हो रहा है. टीम की खिलाड़ी निरहुआ और मोनालिसा के गाने पर जमकर डांस कर रही हैं.

वीडियो में दिख रहा है कि ओडिशा टीम कि फिमेल क्रिकेटर्स भोजपुरी गाना लहरिया लुट ए राजा पर डांस कर रही हैं. सभी अपने यूनिफॉर्म में दिख रही हैं. यूनिफॉर्म, शू और कैप पहनी हुई ये लड़कियां प्ले ग्राउंड में डांस कर रही हैं. इस डांस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है औऱ इस लाखों में व्यूज आए हैं. इन लड़कियों के एक्सप्रेशंस और मूव्स काफी फनी हैं. 

बता दें कि कि  यह भोजपुरी गाना प्रतिज्ञा फिल्म का काफी फेमस गाना है. पाखी हेगड़े, मोनालिसा और दिनेश लाल यादव निरहुआ पर फिल्माया गया यह गाना भोजपुरी के पॉपुलर गानों में शुमार है. इस गाने पर इन दिनों काफी रील्स बन रहे हैं. इस गाने को गाया है इंदू सोनाली ने, जबकि लिरिक्स है विनय बिहारी के और म्यूजिक राजेश रजनीश का है.

इसे भी देखें :मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं माधुरी दीक्षित, दिखा अलग अंदाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Viral Dance Video, Bhojpuri Song, Bhojpuri Song Lehariya Luta A Raja, Lahariya Luta Ye Raja, Lahariya Luta Ye Raja Song, Lahariya Luta Ye Raja Viral Video, Lahariya Luta Ye Raja Film, Female Cricket Team Odisha, Female Cricket Team Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com