एनटीआर जूनियर साउथ इंडियन फिल्मों के सुपरस्टार हैं और उनकी गिनती सबसे टैलेंटेड अभिनेताओं में होती है. एनटीआर जूनियर को लेकर एसएस राजामौली ने फिल्म ‘आर आर आर' बनाई है और यह फिल्म कई भाषाओं में रिलीज होने वाली है. एसएस राजामौली ने अपनी फिल्म में एनटीआर जूनियर के रनिंग सीक्वेंस के बारे में एक बड़ी ही दिलचस्प कहानी बताई है. उन्होंने कहा है कि फिल्म के इस दृश्य में मौजूद किरदार के मुताबिक अपने शरीर को ढालने के लिए एनटीआर जूनियर को उन्होंने बुल्गारिया के जंगल में नंगे पांव दौड़ा दिया था.
एसएस राजामौली ने यह बताया है कि फिल्म के एक दृश्य में कांटो से भरे हुए जंगल में एनटीआर जूनियर को दौड़ना था. उन्होंने जब एनटीआर जूनियर को दौड़ने के लिए कहा, तो बिल्कुल एक फाइटर की तरह बहुत ही तेज रफ्तार में दौड़ कर उन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया. वे नंगे पांव जंगल में दौड़ रहे थे. इस दौरान उनके पैरों में कांटे और नुकीले पत्थर भी चुभे, लेकिन उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी. राजामौली ने बताया कि ज्यादातर अभिनेता ऐसा कर नहीं पाते हैं, लेकिन एनटीआर जूनियर ने ऐसा करके यह दिखा दिया कि वे सुपरस्टार क्यों कहे जाते हैं.
-
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे

RRR का सीन
गौरतलब है कि एनटीआर जूनियर की फिल्म ‘आर आर आर' कई भाषाओं में रिलीज होने वाली है और इस फिल्म में वे कोमाराम भीम की भूमिका में हैं, जो कि एक स्वतंत्रता सेनानी हैं. एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में एनटीआर जूनियर ने शानदार डांस से लेकर खतरनाक स्टंट भी बखूबी किया है और इस वजह से इस बात की पूरी संभावना है कि इस फिल्म के जरिए एक बार फर से वे दर्शकों का दिल जीत लेंगे.
ये भी देखें: विक्की कौशल के खिलाफ नंबर प्लेट को लेकर पुलिस में शिकायत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं