आपने इस नन्हे से बच्चे को बॉलीवुड की कई रोमांटिक फिल्मों में देखा होगा. भले ही यह राजेश खन्ना या शाहरुख खान जैसी रोमांटिक छवि न बना सका, लेकिन इसकी अदायगी और अंदाज ने दर्शकों का दिल जीता. अपने समय की हर मशहूर हीरोइन के साथ इसने पर्दे पर रोमांस किया और हिंदी सिनेमा को कई यादगार फिल्में दीं. इसने अपनी जिंदगी को एक किताब में भी ढाला, जिसका नाम इसके एक हिट गाने के बोल पर रखा गया. यह बच्चा बॉलीवुड के सबसे पुराने फिल्मी परिवार की तीसरी पीढ़ी से है. क्या आपने पहचाना कि यह कौन है?
दाऊद से मुलाकात का किस्सा
यह बच्चा कोई और नहीं, बल्कि कपूर खानदान के मशहूर सितारे ऋषि कपूर हैं. ऋषि कपूर के फैंस की कोई कमी नहीं थी, लेकिन उनका एक ऐसा फैन भी था, जिसका नाम सुनकर पूरी फिल्म इंडस्ट्री डर जाती थी. वह था दाऊद इब्राहिम. ऋषि कपूर ने अपनी किताब 'खुल्लम खुल्ला' में दाऊद से हुई मुलाकात का जिक्र किया है. यह मुलाकात मुंबई ब्लास्ट से कई साल पहले की है. ऋषि को एक रॉल्स रॉयस कार में उस जगह ले जाया गया, जहां दाऊद उनसे मिला. दाऊद ने उनके साथ करीब चार घंटे तक बातचीत की और चाय पी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
यह फिल्म थी दाऊद की पसंदीदा
ऋषि कपूर ने अपनी किताब में यह भी बताया कि दाऊद को उनकी एक फिल्म बहुत पसंद थी, जिसका नाम था 'तवायफ'. इस फिल्म में ऋषि के साथ रति अग्निहोत्री और पूनम ढिल्लन भी थीं. दाऊद को यह फिल्म इसलिए भी खास लगी क्योंकि इसमें ऋषि का किरदार दाऊद नाम का था. ऋषि ने लिखा कि उन्हें नहीं पता कि बाद में दाऊद के साथ क्या हुआ कि वह इतना बदल गया और मुंबई ब्लास्ट जैसे खतरनाक कांड को अंजाम दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं