विज्ञापन
This Article is From Feb 06, 2021

नोरा फतेही के बर्थडे पर देखें उनके ये बेहतरीन डांस Video

एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) के बर्थडे पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं और लोग उन पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

नोरा फतेही के बर्थडे पर देखें उनके ये बेहतरीन डांस Video
नोरा फतेही (Nora Fatehi) का वीडियो हुआ वायरल
  • नोरा फतेही सेलिब्रेट कर रही हैं अपना 29वां बर्थडे
  • एक्ट्रेस के देखें यह डांस वीडियो
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) आज अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. इस मौके पर उन्हें फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स भी ढ़ेरों बधाइयां दे रहे हैं. नोरा फतेही ने बेहतरीन बेली डांस से बॉलीवुड में एक अलग ही मुकाम हासिल किया है. नोरा फतेही (Nora Fatehi Video) अपने बेहतरीन डांस से हमेशा फैन्स के दिलों को जीतती हैं. उनके डांस और स्टाइल के करोड़ों लोग दीवाने हैं. नोरा फतेही के डांस मूव्स और उनका अनोखा अंदाज फैन्स को काफी पसंद है. नोरा फतेही ने फिल्म 'रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन्स' से अपने करियर की शुरुआत की थी. हालांकि, अब वह फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा बन गई हैं. 

नोरा फतेही (Nora Fatehi Dance) के बर्थडे पर उनके कुछ डांस वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में नोरा फतेही अपने डांस से तहलका मचाती नजर आ रही हैं. इन वीडियो में नोरा फतेही के डांस की फैन्स भी खूब तारीफ कर रहे हैं. 

नोरा फतेही (Nora Fatehi) के करियर की बात करें तो कुछ ही दिनों पहले एक्ट्रेस का गाना 'नाच मेरी रानी' रिलीज हुआ था, जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचाकर रख दिया था. इस गाने ने लोगों को थिरकने पर भी मजबूर कर दिया था. नोरा फतेही और गुरु रंधावा के इस गाने को अब तक 20 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. नोरा फतेही जल्द ही 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में भी नजर आने वाली हैं. इस फिल्म से जुड़ी नोरा फतेही का एक क्लिप भी वायरल हुआ था, जिसमें उनकी एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया था.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nora Fatehi, Nora Fatehi Video, Nora Fatehi Dance, Nora Fatehi Birthday, Happy Birthday Nora Fatehi, Nora Fatehi Instagram, Nora Fatehi Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com