विज्ञापन

धुरंधर के जमील जमाली का जलवा,  नोरा फतेही के या बाबा गाने पर किया जमकर डांस, लेकिन यूट्यूब से हुआ गायब

नोरा फतेही का वर्ल्ड म्यूजिक डे पर नया गाना या बाबा रिलीज हुआ है, जिसमें धुरंधर के जमील जमाली यानी राकेश बेदी नजर आ रहे हैं. 

धुरंधर के जमील जमाली का जलवा,  नोरा फतेही के या बाबा गाने पर किया जमकर डांस, लेकिन यूट्यूब से हुआ गायब
नोरा फतेही के साथ धुरंधर के जमील जमाली का डांस वीडियो
नई दिल्ली:

धुरंधर के जमील जमाली के किरदार में तारीफें पा रहे एक्टर राकेश बेदी के प्रोजेक्ट्स की गिनती लगातार बढ़ती जा रही है. वहीं हाल ही में प्राइम वीडियो की सीरीज राख में जहां उनके किरदार को काफी पसंद किया गया तो अब नोरा फतेही के साथ राकेश बेदी का म्यूजिक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, नोरा फतेही और शिल्पा राव का नया गाना या बाबा वर्ल्ड म्यूजिक डे पर रिलीज किया गया है, जो टी सीरीज और भूषण कुमार ने बनाया है. गाने को नोरा फतेही और शिल्पा राव ने डांस किया है, जिसमें अरब का इन्फ्लूएंस देखने को मिलता है. 

जमील जमाली का नोरा फतेही के साथ डांस वायरल

डांसिंग क्वीन नोरा फतेही का जादू एक बार फिर या बाबा गाने में देखने को मिला है, जिसमें वह ना सिर्फ अपने डांस बल्कि आवाज से भी फैंस का दिल जीत रही हैं. इसके साथ शिल्पा राव की सिंगिंग ने गाने पर चार चांद लगा दिए हैं. वहीं देखने वाली बात यह है कि धुरंधर में जमील जमाली का किरदार निभाने वाले एक्टर राकेश बेदी भी नजर आ रहे हैं. गाने में उन्होंने अपने धुरंधर डांस से जान डाल दी है. वहीं फैंस भी वीडियो देखने के बाद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- सोनम खान का 40 साल पुराना वो 90s का हिट गाना, डायरेक्टर संग अफेयर के कारण मिला? बोलीं- दूसरा ऑप्शन नहीं था

यूट्यूब से हटाया गया टी सीरीज का गाना

नोरा फतेही और शिल्पा राव द्वारा गाया गया या बाबा गाना अरेबिक इन्फ्लूएंस वाला है, जिसकी बीट्स हाई एनर्जी वाली है. वहीं इसे कंपोज संजॉय ने किया है. जबकि वायु के साथ मिल कर उन्होंने गाने के बोल लिखे हैं. लेकिन हैरानी की बात यह है कि टी सीरीज के यूट्यूब पेज से या बाबा हटा दिया गया है. हालांकि नोरा फतेही के इंस्टाग्राम पेज पर यह गाना मौजूद है, जो वायरल हो रहा है. 

नोरा फतेही के गाने पर हो चुकी है कॉन्ट्रोवर्सी

नोरा फतेही का डांस और म्यूजिक वीडियो काफी चर्चा में रहा है. पिछले दिनों उनका गाना कॉन्ट्रोवर्सी में आ गया था, जिसके लिए उन्होंने माफी मांगी. दरअसल, कन्नड़ फिल्म केडी द डेविल गाने सरके चुनर में अपनी परफॉर्मेंस और गाने के बोल के चलते ट्रोल हुईं. इसके चलते उन्होंने माफी मांगी थी. 

ये भी पढ़ें- Father's Day पर पापा को याद कर इमोशनल हुईं ट्विंकल खन्ना, कहा- किसी को खोने का दुख हमेशा एक जैसा नहीं रहता

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
सब एडिटर
सिनेमा की दुनिया में डूबे रहना पहली पसंद. टेलीविजन की दुनिया के लेटेस्ट अपडेट टिप्स पर रहते हैं. बॉलीवुड की खबरों पर तीखी नजर और गहन विश्लेषण. साल 201... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rakesh Bedi, Nora Fatehi, Jameel Jamali, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com