विज्ञापन

नई कहानियां, नए चेहरे और नई केमिस्ट्री, 2026 की पहली बार साथ काम करेंगे ये हीरो-हीरोइन

2026 में बॉलीवुड कई नई और फ्रेश ऑन-स्क्रीन जोड़ियों के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है. अभय वर्मा-राशा थडानी से लेकर वेदांग रैना-नौमिका तक, इन नई जोड़ियों की केमिस्ट्री को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिल रही है.

नई कहानियां, नए चेहरे और नई केमिस्ट्री, 2026 की पहली बार साथ काम करेंगे ये हीरो-हीरोइन
ताजा चेहरों और नई केमिस्ट्री के साथ वर्ष 2026 में देखने लायक नई बॉलीवुड जोड़ियां
NDTV

वर्ष 2026 में बॉलीवुड, कई नई ऑन-स्क्रीन जोड़ियों के साथ दर्शकों के लिए भी काफी कुछ नया और रोमांचक लेकर आ रहा है. फिलहाल नए कलाकारों से लेकर पहली बार साथ नज़र आने वाले युवा सितारों तक, इन सभी फ्रेश जोड़ियों को लेकर अभी से दर्शकों में काफी उत्सुकता है. तो आइए नज़र डालते हैं 2026 की कुछ बहुप्रतीक्षित नई जोड़ियों पर.

अभय वर्मा और राशा थडानी – 'लईकी लइका'

अपनी शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का ध्यान खींच चुके अभय वर्मा अब 'लायका लायकी' में राशा थडानी के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे. दोनों की युवा और फ्रेश अपील ने इस जोड़ी को पहले ही चर्चा में ला दिया है. दर्शक यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री कहानी को किस तरह खास बनाती है.

सुभान नाडियाडवाला और कियारा बोस रॉय – ऐसी दीवानगी

'ऐसी दीवानगी' में सुभान नाडियाडवाला और कियारा बोस रॉय की नई जोड़ी देखने को मिलेगी. दोनों कलाकार एक साथ पर्दे पर नई शुरुआत कर रहे हैं और उनकी ताज़गी भरी जोड़ी दर्शकों के बीच खास आकर्षण पैदा कर सकती है. यह जोड़ी 2026 की चर्चित नई जोड़ियों में शामिल होने की क्षमता रखती है.

विशाल जेठवा और अनीत पड्डा – शक्ति शालिनी

अपनी दमदार अदाकारी के लिए पहचाने जाने वाले विशाल जेठवा, उभरती अभिनेत्री अनीत पड्डा के साथ 'शक्ति शालिनी' में नजर आनेवाले हैं. दोनों कलाकार अपने किरदारों में गहराई और अलग-अलग रंग भरने के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देखना दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प होगा.

राघव जुयाल और कोमल पावस्कर – इकाई

अपनी अलग स्क्रीन प्रेजेंस और शानदार बहुमुखी प्रतिभा के लिए मशहूर राघव जुयाल, 'इकाई' में डेब्यू कर रहीं कोमल पावस्कर के साथ नज़र आएंगे. यह फ्रेश जोड़ी दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा कर रही है. माना जा रहा है कि दोनों के बीच की नई डायनेमिक फिल्म के प्रमुख आकर्षणों में से एक होगी.

वेदांग रैना और नौमिका – जान है तू मेरी

वेदांग रैना और नौमिका 'जान है तू मेरी' में मुख्य भूमिका में नज़र आनेवाले हैं. फिलहाल दोनों की युवा और फ्रेश जोड़ी को लेकर पहले से ही काफी चर्चा है. ऐसे में फिल्म में रोमांस के साथ उनकी नई ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों के लिए देखने लायक होगी.

जैसा कि बॉलीवुड में रोमांस, ड्रामा और इमोशनल कहानियों के साथ नए कलाकारों और नई जोड़ियों का सिलसिला वर्ष 2026 में भी जारी रहेगा और इन सभी रंगों के बीच ये नई जोड़ियाँ पर्दे पर अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश करेंगी. हालांकि इनके बीच ये देखना दिलचस्प होगा कि इनमें से कौन-सी जोड़ी दर्शकों के दिल में अपनी खास जगह बना पाती है.

ये भी पढ़ें: आशा भोसले की आवाज, लोकगीत की मिठास, 58 साल से Gen-Z के मम्मी-पापा का फेवरेट है अरुणा ईरानी का ये गाना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abhay Verma, Rasha Thadani, Subhan Nadiadwala, Raghav Juyal, Komal Pawaskar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com