The Paradise Box Office Collection Day 1: नानी की द पैराडाइज सिनेमाघरों में 24 सितंबर को दुनियाभर में रिलीज हो गई है, जिसमें बॉलीवुड एक्टर राघव जुयाल विलेन की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर फिल्म को मिक्स रिव्यू मिल रहे हैं. वहीं कई लोगों ने तो फिल्म की तुलना 500 करोड़ के बजट में बनीं यश की टॉक्सिक से कर दी थी. लेकिन नानी की धूम ने इन अफवाहों को सिरे से नकारते हुए धमाकेदार ओपनिंग हासिल की. यहां तक कि द पैराडाइज की ओपनिंग नानी के करियर की बेस्ट ओपनिंग साबित हुई है, जो कि 50 करोड़ पार है.
द पैराडाइज का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, द पैराडाइज ने पहले दिन 46.25 करोड़ का नेट कलेक्शन भारत में किया है. वहीं ग्रॉस कलेक्शन 54.90 करोड़ का रहा है. जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 74.90 करोड़ तक पहुंची है. हालांकि अभी फिल्म को हिट साबित होने के लिए 100 करोड़ की कमाई और करनी होगी क्योंकि फिल्म का बजट 150 से 200 करोड़ तक का बताया गया है.
ये भी पढ़ें- The Paradise Review: नानी और राघव जुयाल की द पैराडाइज हुई रिलीज, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वालों का रिव्यू
नानी के करियर की नंबर वन फिल्म बनीं द पैराडाइज
द पैराडाइज नानी की सबसे अलग फिल्म है क्योंकि फिल्म को ए रेटिंग मिली है, जो कि नानी के करियर में पहली बार हुआ है. वहीं कमाई के मामले में भी यह नंबर वन साबित हुई है. 74.90 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ यह नानी की अब तक की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म है. जबकि दूसरे नंबर पर हिट द थर्ड केस (38 करोड़) और दसरा है, जिसने 36.25 करोड़ की कमाई हासिल की थी.
द पैराडइज के बारे में
2023 में 'दसरा' के बाद नानी और श्रीकांत ओडेला की दूसरी फिल्म द पैराडाइज है, जो एक्शन फिल्म है. श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर सिनेमाज बैनर के तहत सुधाकर चेरुकुरी द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म में मोहनलाल, सोनाली बेंद्रे, राघव जुयाल और संपत राज अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं और इसका संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं