विज्ञापन
This Article is From Oct 17, 2019

नेहा कक्कड़ ने इस पंजाबी सॉन्ग पर दिखाया नया अंदाज, Video हुआ वायरल

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उनके एक्सप्रेशंस कमाल के हैं.

नेहा कक्कड़ ने इस पंजाबी सॉन्ग पर दिखाया नया अंदाज, Video हुआ वायरल
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का वीडियो वायरल
  • नेहा कक्कड़ का वीडियो वायरल
  • खूब देखा जा रहा है उनका लेटेस्ट वीडियो
  • नेहा कक्कड़ ने वीडियो में दिखाया नया अंदाज
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के वीडियो आए दिन धमाल मचाते रहते हैं. उनका फिर से एक वीडियो खूब धूम मचा रहा है. इस वीडियो में नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar Video) का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है. इस वीडियो में उन्होंने अपने ही सुपरहिट सॉन्ग 'वाह भई वाह' पर गजब का एक्ट किया है. इस वीडियो में उनके साथ मशहूर पंजाबी सिंगर सुक्खी म्यूजिकल डॉक्टर्ज भी नजर आ रहे हैं. दोनों ने मिलकर इस वीडियो से धमाल मचा दिया है. नेहा कक्कड़ का यह लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Twitter पर यूं बन रहा है पतियों का मजाक, जमकर वायरल हो रहे हैं Karwa Chauth Memes

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो को दो दिन में ही 23 लाख 56 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे देखने का सिलिसिला लगातार जारी है. नेहा कक्कड़ के शानदार वीडियो पर उनके फैन्स कमेंट के जरिए खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं. वैसे भी नेहा कक्कड़ के वीडियो धमाल मचाने के लिए जाने जाते हैं.

कपिल शर्मा की मम्मी का वीडियो हुआ वायरल, यूं दिखाई सास-बहू की मजेदार नोकझोंक- देखें Video

बता दें कि बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) दिल्ली की रहने वाली हैं और बचपन से सिंगिंग कर रही हैं. 30 वर्षीया नेहा कक्कड़ ने सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल में 2006 में हिस्सा लिया था और वे इस शो की जज भी कर चुकी हैं. बीते साल नेहा कक्कड़ ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली से ब्रेकअप की खबर दी थी, और वे कई मौकों पर काफी इमोशनल भी होती नजर आई थीं. लेकिन अब वे अपने करियर पर फिर से तेज रफ्तार से दौड़ रही हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar, Neha Kakkar Video, Neha Kakkar Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com