विज्ञापन
This Article is From Mar 17, 2021

Neha Kakkar 'तेरा सूट' सॉन्ग सुनकर नहीं कर पाईं कंट्रोल, कार में ही यूं लगी नाचने- देखें Video

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह कार में बैठे-बैठे ही तेरा सूट बड़ा टाइट सॉन्ग पर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं.

Neha Kakkar 'तेरा सूट' सॉन्ग सुनकर नहीं कर पाईं कंट्रोल, कार में ही यूं लगी नाचने- देखें Video
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने 'तेरा सूट' सॉन्ग पर किया जमकर डांस
  • नेहा कक्कड़ ने 'तेरा सूट' सॉन्ग पर किया जमकर डांस
  • कार में ही जबरदस्त अंदाज में थिरकती दिखीं एक्ट्रेस
  • नेहा कक्कड़ का वीडियो खूब हो रहा है वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने अपनी सिंगिंग से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. वह इन दिनों सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव नजर आ रही हैं. नेहा कक्कड़ अकसर अपने वीडियो और फोटो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह कार में बैठे-बैठे ही तेरा सूट बड़ा टाइट सॉन्ग पर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो को नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 9 लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है. 

वीडियो में नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का डांस और उनका अंदाज वाकई देखने लायक है. बॉलीवुड सिंगर कार में बैठे-बैठे ही धमाकेदार अंदाज में डांस कर रही हैं, साथ ही खूब एक्सप्रेशंस भी दे रही हैं. वीडियो में ब्लैक ड्रेस और ब्लैक गॉगल्स के साथ उनका लुक भी लाजवाब लग रहा है. इस वीडियो को शेयर करते हुए नेहा कक्कड़ ने लिखा, "भैयू टोनी कक्कड़ के सॉन्ग तेरा सूट पर डांस कर रही हूं." बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब नेहा कक्कड़  ने अपने अंदाज से इस कदर लोगों का ध्यान खींचा हो. इससे पहले नेहा का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह गोवा की बीच पर सैर करती हुई दिखाई दे रही थीं. 

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के करियर की बात करें तो जल्द ही उनका मरजानेया सॉन्ग रिलीज होने वाला है. इस गाने में बिग बॉस 14 की विजेता और मशहूर एक्ट्रेस रुबिना दिलैक अपने पति के साथ नजर आएंगी. बिग बॉस 14 के बाद यह पहली बार है जब रुबिना और अभिनव किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम करते हुए नजर आएंगे. नेहा कक्कड़ ने इससे जुड़ा पोस्टर भी अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया था. बता दें कि नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. नेहा हाल इंडियन आइडल में बतौर जज भी नजर आई थीं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar, Neha Kakkar Video, Neha Kakkar Dance Video, Neha Kakkar Dance On Tera Suit, Neha Kakkar Dance On Tera Suit Video Goes Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com