विज्ञापन
This Article is From Jun 23, 2020

नेहा कक्कड़ ने कुछ दिनों के लिए कहा सोशल मीडिया को अलविदा, बोलीं- खुश रहने की पूरी कोशिश कर रही हूं, लेकिन...

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया है. इस बात की जानकारी खुद सिंगर ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि सोने जा रही हूं, जब दुनिया अच्छी हो जाए तब उठाना.

Also Read in
नेहा कक्कड़ ने कुछ दिनों के लिए कहा सोशल मीडिया को अलविदा, बोलीं- खुश रहने की पूरी कोशिश कर रही हूं, लेकिन...
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने कहा सोशल मीडिया को अलविदा
  • नेहा कक्कड़ ने कुछ दिनों के लिए कहा सोशल मीडिया को अलविदा
  • सिंगर ने कहा कि जब दुनिया अच्छी हो जाए तब जगाना
  • नेहा कक्कड़ ने कहा किसी को बुरा लगे तो माफ करना
नई दिल्‍ली:

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) अपने अंदाज और सिंगिंग के लिए करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं. उन्होंने अपनी सिंगिंग से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. नेहा कक्कड़ लॉकडाउन के बीच अपने फैंस से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेती थीं. लेकिन अब नेहा कक्कड़ ने कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया है. इस बात की जानकारी खुद सिंगर ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि सोने जा रही हूं, जब दुनिया अच्छी हो जाए तब उठाना. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कहा कि चिंता मत करिये, केवलल कुछ दिनों के लिए इन सबसे दूर जा रही हूं. 

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है, साथ ही लोग इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. सिंगर ने अपनी पोस्ट में लिखा, "वापस सोने जा रही हूं. जब दुनिया ठीक हो जाए, कृप्या तब उठाना. वह दुनिया जहां आजादी हो, प्यार हो, सम्मान हो, मस्ती हो, स्वीकार्यता हो और अच्छे लोग हों. कोई नफरत नहीं, परिवारवाद, जलन, कमेंट्स, बॉसी लोग, हिटलर्स, हत्याएं, आत्महत्या और बुरे लोग न हों. गुड नाइट. चिंता मत करिए, बस कुछ दिनों के लिए इन सबसे दूर जा रही हूं."

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "मुझे माफ करना अगर इससे किसी को बुरा महसूस हो तो. लेकिन यह चीज मैं लंबे समय से महसूस कर रही हूं, जिसको कह नहीं पा रही थी. खुश रहने के लिए पूरी कोशिश कर रही हूं, लेकिन हो नहीं पा रहा है. मैं एक इंसान हूं, जो कि बहुत ही भावनात्मक होता है. इसलिए यह सब, यह मुझे चोट पहुंचाता है. चिंता मत करिए मैं ठीक हूं. आप सभी को मेरा ढेर सारा प्यार. खासकर नेहर्ट्स को."
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar, Neha Kakkar Instagram, Neha Kakkar Says Good Bye To Instagram, Neha Kakkar Says Good Bye To Social Media
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com