विज्ञापन
This Article is From Apr 17, 2021

नेहा कक्कड़ ने पति रोहनप्रीत संग यूं बजाया गिटार, बोलीं- लॉकडाउन टाइम्स- देखें Photos

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) की कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं, जिसमें वे रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) के साथ गिटार बजा रही हैं.

नेहा कक्कड़ ने पति रोहनप्रीत संग यूं बजाया गिटार, बोलीं- लॉकडाउन टाइम्स- देखें Photos
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने शेयर की तस्वीरें
  • नेहा कक्कड़ की तस्वीरें हुईं वायरल
  • तस्वीरों में पति रोहनप्रीत संग बजाती दिखीं गिटार
  • बॉलीवुड की मशहूर सिंगर हैं नेहा
नई दिल्ली:

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) सोशल मीडिया क्वीन हैं. उनकी आये दिन तस्वीरें व वीडियो वायरल होती रहती हैं. रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) से शादी करने के बाद नेहा कुछ ज्यादा ही सुर्खियों में रहने लगी हैं. इसी बीच नेहा (Neha Kakkar) की कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं, जिसमें वे रोहनप्रीत के साथ दिखाई दे रही हैं. इन तस्वीरों में दोनों घर के अंदर जमीन पर बैठे हुए हैं और दोनों के हाथ में गिटार है. दोनों इन तस्वीरों में क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखे जा सकते हैं.   

नेहा (Neha Kakkar Photos) ने तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है, “लॉकडाउन टाइम्स..हंसते हंसते कट जाए रस्ते, जिंदगी यूं ही चलती रहे. लव यू पार्टनर #LockdownTimes#NehuPreet”. इस पर रोहनप्रीत ने जवाब दिया है, “लव यू मोर पार्टनर”. नेहा की सभी तस्वीरों को फैन्स काफी पसंद करते हैं, ऐसे में उनकी ये तस्वीरें भी फैन्स को बेहद पसंद आ रही हैं और वे इन पर तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं. वे तस्वीरों पर दिल और फायर वाले इमोजी बनाकर अपना प्यार भेज रहे हैं. तस्वीरों पर अभी तक 16 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं.

बात करें नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) की तो वे बॉलीवुड की एक जानी-मानी सिंगर हैं. वे कई हिट गानों को अपनी आवाज दे चुकी हैं. हाल ही में नेहा का गाना ‘मरजानेया' रिलीज हुआ था,जिसे उनके फैंस ने खूब पसंद किया था. नेहा कक्कड़ बॉलीवुड की इकलौती ऐसी सिंगर हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. नेहा के इंस्टाग्राम पर 55.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar, Neha Kakkar Photos, Rohanpreet Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com