विज्ञापन
This Article is From Dec 05, 2020

नेहा कक्कड़ ने यो यो हनी सिंह के 'फर्स्ट किस' सॉन्ग पर यूं दिए एक्सप्रेशंस, धूम मचा रहा है Video

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का एक वीडियो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है, जिसमें वह यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) के सॉन्ग 'फर्स्ट किस' सॉन्ग पर एक्सप्रेशंस देती हुई दिखाई दे रही हैं.

नेहा कक्कड़ ने यो यो हनी सिंह के 'फर्स्ट किस' सॉन्ग पर यूं दिए एक्सप्रेशंस, धूम मचा रहा है Video
नेहा कक्कड़ (Neha kakkar) ने यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) के सॉन्ग फर्स्ट किस पर दिये जबरदस्त एक्सप्रेशंस
  • नेहा कक्कड़ ने यो यो हनी सिंह के 'फर्स्ट किस' पर दिए जबरदस्त एक्सप्रेशन
  • वीडियो में दिखा नेहा कक्कड़ का क्यूट अंदाज
  • नेहा कक्कड़ का वीडियो मचा रहा है धूम
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) अपने अंदाज और अपने काम के लिए काफी जानी जाती हैं. अपनी सिंगिंग से नेहा कक्कड़ ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. उनका एक वीडियो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है, जिसमें वह यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) के सॉन्ग फर्स्ट किस सॉन्ग पर एक्सप्रेशंस देती हुई दिखाई दे रही हैं. नेहा कक्कड़ ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं. नेहा कक्कड़ का यह वीडियो केवल 2 घंटे पहले ही इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, लेकिन अभी तक वीडियो को 3 लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है. 

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) वीडियो में यो यो हनी सिंह के सॉन्ग फर्स्ट किस पर जबरदस्त एक्सप्रेशंस देती हैं. वीडियो में बॉलीवुड सिंगर का अंदाज भी काफी क्यूट लग रहा है. उनके एक्सप्रेशंस को लेकर फैंस भी उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए नेहा कक्कड़ ने लिखा, "फर्स्ट किस..." बता दें कि हाल ही में नेहा कक्कड़ का सॉन्ग भाभी रिलीज हुआ है. कूली नंबर वन के इस सॉन्ग को नेहा कक्कड़ ने गाया है, जिसने आते ही धमाल मचाकर रख दिया है. नेहा कक्कड़ के इस गाने की तारीफें करते हुए फैंस भी नहीं थक रहे हैं. 

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के करियर की बात करें तो भाभी सॉन्ग से पहले उनका शोना शोना सॉन्ग रिलीज हुआ था. इस गाने को नेहा कक्कड़ ने अपने भाई टोनी कक्कड़ के साथ गाया था. नेहा और टोनी के इस गाने में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल एक साथ नजर आए थे. इससे इतर नेहा कक्कड़ अकसर सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आती हैं. बीते 26 अक्टूबर को नेहा कक्कड़ राइजिंग स्टार फेम रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं. नेहा और रोहनप्रीत की शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई थीं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar, Neha Kakkar Video, Neha Kakkar Expressions On First Kiss, Neha Kakkar Gives Expression On Yo Yo Honey Singh Song First Kiss
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com