- नेहा कक्कड़ का वीडियो हुआ वायरल
- 'प्यार नाल' गाने पर दिए क्यूट एक्सप्रेशन्स
- सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने अपने टैलेंट से पूरे भारत में जबरदस्त पहचान बनाई है. उनके गाने रिलीज होते ही धमाल मचा देते हैं. गानों से इतर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar Video) अपनी फोटो और वीडियो को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहती हैं. ऐसा हाल नेहा कक्कड़ के एक और वीडियो को लेकर भी देखने को मिल रहा है. इस वीडियो में नेहा विभोर परासर के गाने 'प्यार नाल (Pyaar Naal Song)' पर जबरदस्त अंदाज में एक्सप्रेशन देती नजर आ रही हैं. वीडियो में नेहा ने पिंक कलर का नाइट सूट पहना हुआ है. इस वीडियो में सिंगर के एक्सप्रेशन्स सबको खूब लुभा रहे हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
वीडियो को शेयर करते हुए सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने कैप्शन में लिखा, "तू प्यार नाल मेनूं जी जी कहना सीख लई वे." सिंगर का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और फैन्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. बता दें, हाल ही में नेहा कक्कड़ का एक और वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में बॉलीवुड की सिंगिंग क्वीन 'निकले करंट (Nikale Current)' गाने पर डांस प्रैक्टिस करती नजर आ रही थीं. फैन्स को नेहा का यह वीडियो खूब पसंद आया था.
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों बॉलीवुड सिंगर 'इंडियन आइडल' जज कर रही हैं. इससे इतर हाल ही में नेहा कक्कड़ का गाना 'दिल को करार आया (Dil Ko Karar Aaya)' रिलीज हुआ है, जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचाकर रख दिया है. इस गाने में सिद्धार्थ शुक्ला और नेहा शर्मा के रोमांटिक अंदाज ने फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी. इस गाने पर आए फैंस के कमेंट्स को देखकर कहा जा सकता है कि इसने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं