विज्ञापन
This Article is From Sep 22, 2020

नेहा कक्कड़ ने सन्नी कौशल के साथ 'तारों के शहर' गाने पर दिए क्यूट एक्सप्रेशंस, Video हुआ वायरल

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है.

नेहा कक्कड़ ने सन्नी कौशल के साथ 'तारों के शहर' गाने पर दिए क्यूट एक्सप्रेशंस, Video हुआ वायरल
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का वीडियो हुआ वायरल
  • नेहा कक्कड़ का वीडियो हुआ वायरल
  • सिंगर ने 'तारों के शहर' गाने पर किया जबरदस्त डांस
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. बॉलीवुड की सिंगिंग क्वीन नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) अपनी आवाज से तो लोगों के दिलों में जादू भर देती हैं. वहीं, नेहा डांस और एक्टिंग में भी काफी माहिर हैं. इस बात को वह समय-समय पर साबित करती रहती हैं. हाल ही में नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar Video) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में नेहा सन्नी कौशल (Sunny Kaushal) के साथ अपने नए सॉन्ग 'तारों के शहर में (Taaron Ke Shehar Song)' पर जबरदस्त एक्सप्रेशंस देती नजर आ रही हैं.

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने इस वीडियो में गोल्डन कलर का आउटफिट पहना हुआ है, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं. नेहा कक्कड़ ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "आ चलो ले चलें तुम्हें, तारों के शहर में." एक्ट्रेस के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 


बता दें, हाल ही में नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar Video) का नया सॉन्ग 'तारों के शहर Taaron Ke Shehar Song' रिलीज हुआ, जो फैन्स को काफी पसंद आ रहा है. 'तारों के शहर' गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है. इस गाने में नेहा और सन्नी कौशल (Sunny Kaushal) की रोमांटिक जोड़ी फैन्स को काफी पसंद आ रही है. 'तारों के शहर (Taaron Ke Shehar Song Release)' गाने को नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) ने गाया है. इस गाने को भूषण कुमार की टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत किया गया है. 

लेखक के बारे में
img
प्रतिभा गौड़
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar, Neha Kakkar Video, Neha Kakkar Video Viral, Neha Kakkar Gives Cute Expressions, Taaron Ke Shehar Song, Sunny Kaushal, Neha Kakkar Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com