विज्ञापन
This Article is From Feb 19, 2020

नेहा कक्कड़ ने हिमांश कोहली को दी चेतावनी, बोलीं- मैंने मुंह खोला तो तुम्हारे मम्मी, पापा और बहन की बातों को...

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने हिमांश कोहली को चेतावनी दी है. उन्होंने अपनी इस इंस्टाग्राम पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है, लेकिन उन्होंने निशाना हिमांश कोहली पर ही साधा है.

Also Read in
नेहा कक्कड़ ने हिमांश कोहली को दी चेतावनी, बोलीं- मैंने मुंह खोला तो तुम्हारे मम्मी, पापा और बहन की बातों को...
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने हिमांश कोहली (Himansh Kohli) को दिया जवाब
  • नेहा कक्कड़ ने हिमांश कोहली को दिया जवाब
  • नेहा की इंस्टाग्राम पोस्ट हुई वायरल
  • नेहा ने हिमांश को दी है वॉर्निंग
नई दिल्ली:

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के एक्स बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली (Himansh Kohli) ने उनके और अपने रिश्ते को लेकर खुलासा किया था कि वह उनसे शादी करना चाहते थे. इतना ही नहीं, हिमांश कोहली ने बताया कि खुद नेहा कक्कड़ ने उनसे ब्रेकअप किया है. एक्टर ने अपने इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्होंने अपने ब्रेकअप को लेकर चुप्पी साधी हुई थी, इसलिए लोगों ने उनके बारे में गलत धारणाएं बना ली हैं. अब इसे लेकर नेहा कक्कड़ का रिएक्शन आया है. नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का यह रिप्लाई काफी गुस्से वाला है, हालांकि उन्होंने अपनी इस इंस्टाग्राम पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है, लेकिन उन्होंने निशाना हिमांश कोहली पर ही साधा है. 

विद्या बालन ने डब्बू रत्नानी के 2020 के कैलेंडर से शेयर की अपनी फोटो, फैन्स बोले- ब्यूटीफुल...देखें Video

पारस के स्वयंवर में मचा हंगामा, इस कंटेस्टेंट ने जसलीन मथारू से पूछा, अनूप जी कैसे हैं...देखें Video

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है और लिखा हैः 'लव यू गुड्डू. भगवाान की दया से,मैं हर वह चीज है जो कोई अपनी जिंदगी से चाहता है. मुझे इसकी बेहद खुशी है कि मैं खुशनुमा जिंदगी जी रही हूं, और इसकी एकमात्र वजह अच्छे कर्म हैं. लोग जो भी बुरा बोलते हैं मेरे बारे में, वह मुझसे जलते हैं और फेक हैं. वह सुर्खियों में आने के लिए मेरे फेम का इस्तेमाल कर रहे हैं. पहले भी यूज किया, मेरे पीछे से भी यूज कर रहे हैं. ओए! अपन काम की वजह से फेमस हो, मेरी वजह से नहीं. दोबारा फेमस होने के लिए मेरे नाम का इस्तेमाल मत करो...मैं यहां तुम्हारे पापा, मम्मी और बहन के कर्मों का भी बखान कर डालूंगा....जो कुछ उन्होंने मेरे साथ किया और कहा है. मैं तुम्हें वॉर्निंग दे रही हूं कि मेरा नाम यूज करने की हिम्मत मत करना और दुनिया के सामने ज्यादा बेचारे भी मत बनो, और मुझे विलेन दिखाने की कोशिश मत करो. मुझसे और मेरे नाम से दूर रहो.'

गुजरात के धार्मिक नेता ने दिया महिलाओं के मासिक धर्म पर विवादित बयान, बॉलीवुड डायरेक्टर बोले- इनकी गलती नहीं है...

हिमांश कोहली (Himansh Kohli) ने बताया था कि ब्रेकअप का निर्णय उनका नहीं बल्कि नेहा का था. उन्होंने कहा, 'ऐसी बहुत सी चीजें उस समय हुई थीं, जिनके बारे में मैं बात नहीं करना चाहता. बस मैं इतना कह सकता हूं कि वह इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहती थीं, इसलिए हमने अलग होने का फैसला किया.'

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar Angry Reply, Neha Kakkar Instagram, Himansh Kohli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com