विज्ञापन
This Article is From Mar 16, 2020

नेहा धूपिया के पति अंगद बेदी ने शेयर की 5 गर्लफ्रेंड्स के साथ Photos, बोले- कर लो जो करना है...

नेहा धूपिया (Neha Dhupia) के रोडीज (Roadies) को लेकर ट्रोल होने के बाद अब उनके पति और एक्टर अंगद बेदी (Angad Bedi) ने अपनी 5 गर्लफ्रेंड्स की तस्वीरें पोस्ट की हैं, उन्होंने फोटो शेयर कर ट्रोलर्स को यूं फटकार लगाई है.

नेहा धूपिया के पति अंगद बेदी ने शेयर की 5 गर्लफ्रेंड्स के साथ Photos, बोले- कर लो जो करना है...
नेहा धूपिया (Neha Dhupia) के पति अंगद बेदी (Angad Bedi) ने यूं लगाई ट्रोलर्स को फटकार
  • नेहा धूपिया के सपोर्ट में उतरे अंगद बेदी
  • इंस्टाग्राम पर शेयर की पांच गर्लफ्रेंड्स के साथ फोटो
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं फोटो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) इन दिनों अपने एक बयान को लेकर खूब ट्रोल हो रही हैं. एक्ट्रेस पिछले काफी वक्त से एमटीवी के शो 'रोडीज (Roadies)' में एक गैंग लीडर के तौर पर जुड़ी हुई हैं. इस बार भी नेहा धूपिया बतौर गैंग लीडर 'रोडीज रिवोल्यूशन' का हिस्सा हैं. लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस को 'रोडीज (Roadies Revolution)' में दिए गए एक बयान को लेकर काफी ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है. अब नेहा के सपोर्ट में उनके पति और एक्टर अंगद बेदी (Angad Bedi) उतरे हैं. हाल ही में, अंगद बेदी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. 


तस्वीरों को शेयर करते हुए अंगद बेदी (Angad Bedi) ने ये लिखा है कि ये रही मेरी पांच गर्लफ्रेंड्स के साथ मेरी फोटो. बता दें, अंगद बेदी ने ये सारी तस्वीरें नेहा धूपिया के साथ शेयर की हैं. एक्टर ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "सुन मेरी बात, ये रही मेरी पांच गर्लफ्रेंड्स, उखाड़ ले जो उखाड़ना है." अंगद बेदी की इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

बता दें, 'रोडीज (Roadies Revolution)' में फिलहाल ऑडिशंस चल रहे हैं. इस दौरान शो में आए एक कंटेस्टेंट ने बताया था कि उसने अपनी कथित गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मारा था. 'रोडीज (Roadies)' में कंटेस्टेंट बताता है कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मारा था क्योंकि वह 5 अन्य लड़कों के साथ भी रिलेशनशिप में थी और उसे चीट कर रही थी. इस पर नेहा (Neha Dhupia) ने कंटेस्टेंट को सुनाते हुए कहा था, "यह जो तू बोल रहा है ना कि एक नहीं पांच लड़कों के साथ गई थी. सुन मेरी बात, यह उसका फैसला है, शायद तुझ में ही कोई कमी हो. लेकिन तुम्हें लड़की को थप्पड़ मारने का कोई अधिकार नहीं है". अपने इस बयान को लेकर नेहा खूब ट्रोल हुईं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Dhupia, Neha Dhupia Trolled, Angad Bedi, Angad Bedi Support Neha Dhupia, Neha Dhupia Husband, Neha Dhupia Husband Angad Bedi, Angad Bedi Shares Photo With Five Girlfriends
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com