विज्ञापन
This Article is From Jul 14, 2024

65 वर्षीय नीना गुप्ता के थिरके कदम, फ्रांस से शेयर किया वीडियो, फैंस बोले- क्या बात है मंजू देवी ग्राम प्रधान...

पंचायत 3 की ग्राम प्रधान मंजू देवी यानी 65 साल की एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने फ्रांस से एक वीडियो शेयर किया है.

65 वर्षीय नीना गुप्ता के थिरके कदम, फ्रांस से शेयर किया वीडियो, फैंस बोले- क्या बात है मंजू देवी ग्राम प्रधान...
नीना गुप्ता ने शेयर किया फ्रांस से वीडियो
नई दिल्ली:

65 साल कीं नीना गुप्ता, जिन्हें फैंस पंचायत की ग्राम प्रधान मंजू देवी के रोल के लिए जानते हैं. वह इन दिनों फ्रांस में पति विवेक मेहरा और दोस्तों के साथ हॉलीडे एन्जॉय करते हुए नजर आ रही हैं. इसकी झलक वह अपनी इंस्टाग्राम फैमिली के लिए शेयर करती हुई दिख रही है. इसी बीच एक वीडियो में वह कुर्सी पर खड़ी होकर डांस करते हुए ब्लू कलर की खूबसूरत ड्रेस में नजर आ रही हैं. वहीं आखों में काला चश्मा लगाया हुआ. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "एक बार फिर ला गुएरिटे में, वही दोस्त, वही मौज-मस्ती - जलन हो रही है ना."

वीडियो को देखकर फैंस और सेलेब्स रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. सिंगर ईला अरुण ने कमेंट में लिखा, हां मुझे जलन हो रही है. एक यूजर ने लिखा, आपको अपनी लाइफ जीते हुए बिना किसी की सोच के देखकर अच्छा लग रहा है. दूसरे यूजर ने लिखा, आपकी तरह जीने की ख्वाहिश कर रही हूं मैंम. तीसरे यूजर ने लिखा, क्या बात है मंजू देवी ग्राम प्रधान. चौथे यूजर ने लिखा, प्रधान जी तो चल दिये अब कौन लेगा गाँव की जिमेवारी. 

वर्कफ्रंट की बात करें तो नीना गुप्ता आखिरी बार अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज पंचायत के तीसरे सीजन में नजर आई थीं. इसके पहले वह लस्ट स्टोरीज 2, गुडबाय में अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना के साथ दिखी थीं. जबकि बिग बी के साथ वह ऊंचाई में भी नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ अनुपम खेर, बोमन ईरानी और परिणीति चोपड़ा थे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neena Gupta, Neena Gupta Husband, Neena Gupta France Video, Neena Gupta Dance, Neena Gupta Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com