विज्ञापन

पंचायत सीजन 5 में होगी सचिव जी की शादी! डायरेक्टर ने शेयर की रिलीज से लेकर सीरीज तक की अपडेट

OTT की महा पॉपुलर सीरीज पंचायत के पांचवे सीजन को लेकर डायरेक्टर दीपक मिश्रा ने कुछ इनसाइड डिटेल्स शेयर की हैं. अगर आप भी इस सीरीज के नए सीजन के इंतजार में हैं तो बस कुछ दिन और रुक जाइए.

पंचायत सीजन 5 में होगी सचिव जी की शादी! डायरेक्टर ने शेयर की रिलीज से लेकर सीरीज तक की अपडेट
पंचायत सीजन 5 को लेकर क्या है अपडेट
Social Media
नई दिल्ली:

जीतेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता जैसे मंझे हुए कलाकारों के साथ पंचायत ओटीटी के सबसे पॉपुलर शो में से एक है. अब इस सीरीज के पांचवें सीजन का बेसब्री से इंतजार हो रहा है. ये इस वक्त ओटीटी की मचअवेटेड सीरीज है. इस सीरीज ने अपने दिलचस्प किरदारों, मजेदार कॉमेडी और फुलेरा की जिंदगी की रोजमर्रा की भागदौड़ से इतने सालों में एक लॉयल फैन बेस बनाया है. अब फैन्स की नजर इसके पांचवे सीजन पर है. हालांकि अभी तक कोई ऑफीशियल तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन शो के डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा ने पंचायत 5 पर एक नया अपडेट शेयर किया है. इसमें यह भी बताया गया है कि नया सीजन कब प्रीमियर होने वाला है.

पंचायत सीजन 5 पर क्या है अपडेट?

इंडिया टुडे के साथ एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में दीपक कुमार मिश्रा ने कहा, "एडिटिंग प्रोसेस अभी चल रहा है. सही रिलीज डेट अभी फिक्स नहीं हुई है. यह अक्टूबर या नवंबर के आसपास हो सकती है." फिल्ममेकर ने नए सीजन के बारे में और भी मजेदार बातें शेयर कीं और कहा, "सबकी जिंदगी आगे बढ़ेगी. इलेक्शन तो हो गए. प्रधान जी हार गए. लेकिन उसके आगे जिंदगी उनकी कैसे आगे बढ़ रही है, बाकी कैरेक्टर्स की जिंदगी आगे कैसे बढ़ रही है. एक हारा हुआ प्रधान कैसे अब गांव में चलता है, फिरता है, क्या करता है?"

क्या पंचायत अपने पांचवे सीजन के साथ खत्म हो जाएगा?

दीपक मिश्रा से यह भी पूछा गया कि क्या पंचायत सीजन 5 इस पसंदीदा सीरीज का अंत हो सकता है. इन कयासों पर डायरेक्टर ने सीधा जवाब दिया. उन्होंने कहा, नहीं, ऐसा कुछ नहीं है. बता दें कि  द वायरल फीवर (TVF) के सपोर्ट और दीपक कुमार मिश्रा के डायरेक्शन में बनी, पंचायत 2020 में डिजिटली रिलीज हुई थी. यह सीरीज अभिषेक त्रिपाठी (जितेंद्र कुमार का रोल) पर आधारित है, जो एक पोस्टग्रेजुएट है और फुलेरा नाम के गांव में एक ग्राम पंचायत का सेक्रेटरी बन जाता है. सीरीज में नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, चंदन रॉय, फैसल मलिक, सान्विका, दुर्गेश कुमार, अशोक पाठक, सुनीता राजवार और पंकज झा लीड किरदारों में हैं.

यह भी पढ़ें: OTT पर औने-पौने बिकी टॉक्सिक, ‘दादा' होगी NBK की 111वीं फिल्म

ये Video भी देखें: कौन है वो एक्टर जो करता है सबसे ज्यादा रिहर्सल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Panchayat Season 5, Jitendra Kumar Aka Sachiv Ji, Pradhan Ji, Raghubir Yadav, Neena Gupta
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com