2026 Lowest Budget Hindi Movie: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्में हमेशा कुछ हटकर होती हैं और इस बार भी वो एकदम अलग अंदाज में लौट रहे हैं. कम बजट, बड़ा कॉन्सेप्ट और दमदार कहानी के साथ उनकी नई फिल्म ‘मैं एक्टर नहीं हूं' रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई है. सिर्फ 1.5 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है, क्योंकि नवाज एक बार फिर अपने रियलिस्टिक अंदाज से दर्शकों को बड़े पर्दे पर चौंकाने के लिए तैयार हैं. सबसे दिलचस्प बात ये है कि छोटे बजट के बावजूद फिल्म को दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और पुणे जैसे बड़े शहरों के करीब 100 सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: Shakti Kapoor Fake Death News: अपनी मौत की अफवाह सुन भड़के 73 साल के शक्ति कपूर, वीडियो शेयर कर कहा- ये ठीक नहीं है
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
नवाजुद्दीन ने नहीं ली फीस
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस फिल्म के लिए कोई फीस नहीं ली है. डायरेक्टर के अनुसार, एक्टर ने शूटिंग के लिए खुद ही टिकट खरीदा और बिना मैनेजर के फ्रैंकफर्ट पहुंचे. आदित्य ने कहा कि नवाजुद्दीन के साथ काम करना उनके करियर का अहम अनुभव रहा है. उन्होंने आगे बताया कि पहले इस फिल्म का टाइटल ‘Impulse' था, जिसे बाद में बदला गया. मैं एक्टर नहीं हूं 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
छोटे बजट के साथ बड़ा एक्सपेरिमेंट
इस फिल्म के डायरेक्टर आदित्य कृपलानी हैं, जबकि इसे फैजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने प्रोडक्शन हाउस साइड हीरो एंटरटेनमेंट के जरिए प्रोड्यूस किया है. यह उनका बतौर प्रोड्यूसर पहला प्रोजेक्ट है. फिल्म की शूटिंग फ्रैंकफर्ट में एक छोटे क्रू के साथ की गई है, जबकि कुछ हिस्से मुंबई में फिल्माए गए हैं. इस वजह से फिल्म को एक इंटरनेशनल बैकड्रॉप मिला है, लेकिन कहानी अपनी जड़ों से जुड़ी हुई और इंटिमेट स्टोरीटेलिंग पर बेस्ड है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं