I am Not An Actor Box Office Collection: नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की 'मैं एक्टर नहीं हूं' (I am Not An Actor) सिनेमाघरों में अपना शानदार सफर जारी रखे हुए है और तीसरे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है. पहले दिन 71 लाख रुपये और दूसरे दिन 75 लाख रुपये कमाने के बाद फिल्म ने तीसरे दिन अच्छी छलांग लगाई और 1.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे तीन दिनों का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2.48 करोड़ रुपये हो गया है. करीब 1.5 करोड़ रुपये के छोटे बजट में बनी 'मैं एक्टर नहीं हूं' ने रिलीज के सिर्फ तीन दिनों में ही अपनी लागत आराम से निकाल ली है और अब अपने बजट का लगभग दोगुना कमाने के करीब पहुंच रही है.
ये भी पढ़ें: 'मैं शराब के बिना सो नहीं पाती थी'...ऋषि कपूर की मौत का सदमा सह नहीं पाई थीं नीतू कपूर, बताई आपबीती
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
फिल्म के लिए बढ़ाए गए सिनेमाघर
फिल्म का प्रदर्शन इस बात का मजबूत उदाहरण बनकर सामने आ रहा है कि दमदार कंटेंट वाली फिल्में बिना किसी बड़े बजट या मेनस्ट्रीम स्केल के भी दर्शकों का प्यार और शानदार कमाई दोनों हासिल कर सकती हैं. शुरुआत में 95 से ज्यादा सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'मैं एक्टर नहीं हूं' को बढ़ती रफ्तार और दर्शकों के पॉजिटिव रिस्पॉन्स का फायदा मिला है, जिसके बाद अब इसका विस्तार किया गया है. 'मैं एक्टर नहीं हूं' अब पूरे भारत में 140 से ज्यादा सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक चल रही है. स्क्रीन्स में बढ़ोतरी इस बात को दिखाती है कि फिल्म की डिमांड लगातार बढ़ रही है और इसे लेकर मजबूत वर्ड ऑफ माउथ बना हुआ है.
कहानी को हो रही है तारीफ
दर्शकों ने खास तौर पर 'मैं एक्टर नहीं हूं' की सच्चाई से जुड़ी कहानी, भावनाओं से भरी परतदार पटकथा और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के दमदार अभिनय से जुड़ाव महसूस किया है. सोशल मीडिया पर भी अभिनेता की जमकर तारीफ हो रही है, जहां लोग उनकी परफॉर्मेंस को असरदार, रॉ और हाल के समय की उनकी सबसे बेहतरीन अदाकारी में से एक बता रहे हैं. आदित्य कृपालानी द्वारा निर्देशित और फैज़ुद्दीन सिद्दीकी द्वारा निर्मित 'मैं एक्टर नहीं हूं' छोटे स्तर की इंडी रिलीज के रूप में सिनेमाघरों में आई थी, लेकिन दर्शकों के दम पर बनी रफ्तार के साथ इसने बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे अपनी अलग जगह बना ली है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं