नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने अपने काम से दुनियाभर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. जल्द ही नवाजुद्दीन टिकू वेड्स शेरू में अवनीत कौर के साथ दिखाई देंगे. नवाजुद्दीन अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. नवाजुद्दीन सिद्दीकी बेटी शोरा के बेहद करीब हैं. वहीं सोशल मीडिया पर उनकी बेटी शोरा की एक फोटो भी वायरल हो गई है, जिस पर लोग भर-भरकर प्यार बरसा रहे हैं.
दरअसल, डॉटर्स-डे के मौके पर जहां सभी सितारे अपनी-अपनी बेटियों की फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे थे, वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी अपनी बेटी शोरा की एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की. बस फिर क्या था. नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा की क्यूटनेस ने फैन्स का दिल जीत लिया. इस तस्वीर में शोरा बहुत ही प्यारी और मासूम लग रही थीं. फोटो को शेयर करते हुए एक्टर ने इसके कैप्शन में लिखा था, "आपकी स्माइल से ज्यादा कीमती कुछ भी नहीं है शोरा. हैप्पी डॉटर्स-डे".
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
बता दें, जब कुछ समय पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी का गाना 'बारिश की जाए' आया था, तब इस गाने पर बेटी शोरा के साथ उन्होंने रील बनाया था. इस रील के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा काफी चर्चा में आ गई थीं. वहीं अब एक बार फिर डॉटर्स-डे के मौके पर शोरा सुर्खियों में आ गई हैं. फैन्स भी नवाजुद्दीन की इस पोस्ट पर जबरदस्त प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है, 'आपकी बेटी बहुत खूबसूरत है'. तो एक ने लिखा है, 'ओह शी इज फैब'. तो वहीं कुछ फैन्स नवाज से चुटकी लेते हुए पूछ रहे हैं कि पक्का ये आपकी ही बेटी है ना.
VIDEO: ऐश्वर्या राय बच्चन एयरपोर्ट ब्लैक ड्रेस में आईं नज़र, लगी बेहद खूबसूरत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं